For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs KKR: अबुधाबी में इतिहास रच सकते हैं विराट कोहली, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में जब सोमवार की शाम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के प्रयास में नजर आ सकते हैं। विराट कोहली के पास टी20 प्रारूप में 10 हजार रन पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने का बड़ा मौका है, जिसके लिये उन्हें सिर्प 71 रनों की दरकार है।

और पढ़ें: RCB vs KKR: अबुधाबी में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी आरसीबी, जानें कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अबुधाबी के मैदान की बात करें तो जहां पर एक तरफ यहां की पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलती हुई दिखती है तो वहीं पर बल्लेबाज भी चौके-छक्के लगाते हुए नजर आते हैं, जिसके चलते यहां पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। ऐसे में जब सोमवार को विराट कोहली केकेआर के खिलाफ खेलने उतरेंगे तो वह एक शानदार पारी खेलकर इस दुर्लभ रिकॉर्ड को अपने नाम करना चाहेंगे।

और पढ़ें: MI vs CSK: दुबई में जीत के साथ चेन्नई ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, गायकवाड़ के नाम हुई खास उपलब्धि

टी20 में 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जायेंगे कोहली

टी20 में 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जायेंगे कोहली

अगर भारतीय टीम के कप्तान यह कारनामा करने में कामयाब हो जाते हैं तो वो टी20 प्रारूप में 10 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय और ओवरऑल 5वें खिलाड़ी बन जायेंगे।

टी20 प्रारूप में विराट कोहली अब तक 311 मैच (भारत और आईपीएल) खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 133.95 की स्ट्राइक रेट से अब तक 9929 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। साल 2007 से 2021 के बीच तक विराट कोहली ने इस प्रारूप में 5 शतक और 72 अर्धशतक लगाये हैं।

क्रिस गेल के नाम है टी20 में रनों का रिकॉर्ड

क्रिस गेल के नाम है टी20 में रनों का रिकॉर्ड

टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल जो कि यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर हैं टॉप पर काबिज हैं। क्रिस गेल ने इस प्रारूप में 446 मैच खेलकर 36.94 की औसत से 14261 रन बना लिये हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 87 अर्धशतक आ चुके हैं। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिये खेलते हुए नजर आयेंगे।

वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम क्रिस गेल के हमवतन कीरोन पोलार्ड का है जिन्होंने इस प्रारूप में 561 मैच खेलकर 56 अर्धशतक की मदद से 11, 159 रन अपने नाम किये हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर काबिज हैं जिन्होंने 436 टी20 मैच खेलकर 66 अर्धशतक की मदद से 10808 रन अपने नाम किये हैं। इस लिस्ट में चौथा नाम ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का है जिन्होंने 304 मैचों में 8 शतक और 82 अर्धशतक की मदद से 10,017 रन बनाने का काम किया है।

ऐसा करने वाले आईपीएल के पहले खिलाड़ी बनेंगे कोहली

ऐसा करने वाले आईपीएल के पहले खिलाड़ी बनेंगे कोहली

गौरतलब है कि विराट कोहली ने रविवार की शाम को बड़ा ऐलान करते हुए आईपीएल 2021 के बाद कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है और साफ किया है कि वो इस आईपीएल के बाद आरसीबी के लिये सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर ही खेलेंगे। आपको बता दें कि अबुधाबी में खेला जाने वाला मैच विराट कोहली के आईपीएल करियर का 200वां मैच होगा और वो आईपीएल में एक ही फ्रैंचाइजी के लिये 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जायेंगे। इस दौरान विराट कोहली का आईपीएल रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है।

विराट कोहली ने अब तक खेले गये 199 मैचों में 5 शतक और 40 अर्धशतक की मदद से 6076 रन बना लिये हैं और इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं दिल्ली की ओर से खेलने वाले शिखर धवन 5577 रनों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं।

Story first published: Monday, September 20, 2021, 17:54 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+