For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: धोनी को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा खुलासा, बताया- टीम से जुड़ते ही कही थी यह बड़ी बात

IPL 2021 Robin Uthappa reveals What MS Dhoni Spoke him First after joining Team for Season 14: नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज होने में बस 2 हफ्तों का समय बाकी रह गया है और इसकी तैयारियों के लिये 3 बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई पहुंच गई है। आईपीएल 2020 में पहली बार प्लेऑफ में जगह न बना पाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम काफी बदलावों के साथ मैदान पर उतर रही है। इस सीजन शेन वॉटसन टीम के साथ नहीं हैं तो सीएसके की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेडिंग विंडो के दौरान रॉबिन उथप्पा को अपनी टीम में शामिल करने का काम किया है। सीएसके ने उथप्पा को पूरी तरह से कैश में ट्रेड किया है।

और पढ़ें: दूसरे वनडे मैच से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, सीरीज से बाहर हुए मोर्गन-बिलिंग्स, जानें कौन करेगा कप्तानी

ऐसे में रॉबिन उथप्पा इंडियन प्रीमियर लीग के एक और सीजन में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं, हालांकि इस बार उनकी जर्सी का रंग पीला होगा। आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होना है जबकि सीएसके की टीम 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलती नजर आयेगी।

और पढ़ें: IND vs ENG: जीत के बावजूद भारत को इन 3 कमियों पर करना होगा काम, नहीं तो हाथ से निकल जायेगी सीरीज

ट्रेडिंग के बाद धोनी ने किया था सबसे पहला कॉल

ट्रेडिंग के बाद धोनी ने किया था सबसे पहला कॉल

आईपीएल 2021 में सीएसके की ओर से खेलने को बेकरार रॉबिन उथप्पा 2007 में जीते गये टी20 विश्व कप के अपने पूर्व कप्तान और साथी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। टीम से जुड़ने से पहले उथप्पा ने धोनी के साथ हुई अपनी बातचीत का खुलासा करते हुए बताया कि धोनी ने उनका टीम से जुड़ने के बाद किस तरह स्वागात किया और सबसे पहली बात क्या कही थी।

ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिये एक इंटरव्यू में उथप्पा ने बताया कि जब सीएसके ने उन्हें ट्रेड किया तो उसके बाद धोनी का उन्हें कॉल आया और सबसे पहली बात जो उन्होंने कही वो यह थी कि आपके टीम से जुड़ने में उनका कोई हाथ नहीं है, यह सब पूरी तरह से टीम के टॉप मैनेजमेंट का फैसला है जिन्होंने उनके प्रदर्शन और काबिलियत को देखकर यह फैसला लिया है।

उन्होंने कहा,' धोनी ने मुझे फोन कर कहा कि तुम्हारे ट्रेड कर टीम से जोड़ने के निर्णय में मेरा कोई हाथ नहीं है। यह शीर्ष नेतृत्व का निर्णय है जिसमें कोच और सीईओ इन्वॉल्वड हैं। धोनी ने मुझे आगे यह भी कहा कि मैं नहीं चाहता था कि कोई भी यह सोचे कि तुम मेरी वजह से टीम में आये हो। तुम यहां पर अपनी काबिलियत और स्किल के कारण आये हो और जब मुझसे इस बारे में पूछा गया तो मैंने कहा कि प्लीज आप बाकी सब से पूछिये कि वो आपके बारे में क्या सोचते हैं। मैं नहीं चाहता था कि कोई भी तुम्हे यह जताने की कोशिश करे कि एमएस वहां है इस कारण रॉबिन भी वहां हैं।'

धोनी की यह खूबी उन्हें बनाती है सबसे खास

धोनी की यह खूबी उन्हें बनाती है सबसे खास

उथप्पा ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे उनके अंदर की कई खूबियों में यह खूबी सबसे ज्यादा पसंद है। वह आपके साथ बिल्कुल ईमानदार रहते हैं।

उन्होंने कहा,'यह वाकई में शानदार अहसास है, जब आपको इस स्तर की ईमानदारी देखने को मिले। मुझे उनकी यह खूबी काफी पसंद है। मेरे लिये वह इस बात का अहसास दिलाना जरूरी समझते हैं कि मुझे पता चले कि मैं वहां पर पर अपने स्किल्स और अपनी खूबियों के चलते पहुंचा हूं। यही वो बात जो मुझे उनकी सबसे ज्यादा पसंद है। आप एक ऐसे ही कप्तान के लिये खेलना चाहते हैं जो आपमें आत्म-विश्वास जताता है। उन्होंने साफ कहा कि आप अपने दम पर यहां आये हैं, मैंने इसमें कुछ नहीं किया है।'

ओपनिंग करती है सबसे ज्याद सूट

ओपनिंग करती है सबसे ज्याद सूट

गौरतलब है कि रॉबिन उथप्पा आईपीएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने से पहले उथप्पा केकेआर की टीम के लिये सलामी बल्लेबाजी की भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में उनके बल्ले से वो रंग देखने को नहीं मिला है और वो पिछले 2 सीजन में 300 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर सके हैं। हालांकि अब उथप्पा अपने आईपीएल सफर की नई शुरुआत करना चाहते हैं और सीएसके के लिये ओपन करते हुए मैच जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो अच्छे से जानते हैं कि जीत के लिये अच्छी शुरुआत की क्या अहमियत है।

उन्होंने कहा,'जी हां, शुरुआत में क्या करना है मुझे अच्छे से पता है। मुझे पता है कि टीम के लिये अच्छी शुरुआत कैसे दी जाये। मुझे पता है कि वहां से टीम को जीत कैसे दिलाई जाती है। मुझ पर बात की जाये तो यह मेरे पास नैचुरली है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने अपने पूरे करियर के दौरान किया है। मैं मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए किसी को भी चैलेंज करने को तैयार हूं लेकिन यह वो नहीं है जो मुझमें नैचुरली आता है। यह वो नही है जिसमें मैं सहज हूं।'

Story first published: Friday, March 26, 2021, 1:55 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+