For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : संजू सैमसन ने खोला राज, बताया कैसे बदला आखिरी 2 ओवरों में मैच

दुबई : राजस्थान राॅयल्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रोमांचक मुकाबलों में उन्हें जीतना आता है। राजस्थान ने आईपीएल इतिहास में तीसरी बार महज 2 रनों से जीत दर्ज की है। सीजन-14 के 32वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 4 रन चाहिए थे, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए दो रन से जीत दर्ज कर ली। एक तरह जहां राहुल बार-बार अंतिम पलों में मैच गंवाने से परेशान हैं तो वहीं संजू सैमसन ने खुशी जताई है कि उन्हें जीत मिली है। कप्तान संजू को जीत का भरोसा था। उन्होंने मैच के बाद जीत का राज खोलते हुए बताया कि कैसे आखिरी दो ओवरों में उन्होंने मैच बदला।

संजू सैमसन ने कहा, ''यह बहुत अच्छी बात है कि हमें भरोसा होता है कि हम जीत सकते हैं। मुझे भरोसा था कि जीत सकते हैं। इसी कारण मैंने मुस्तफिजुर रहमान और कार्तिक त्यागी के ओवरों को अंत तक रोके रखा। क्रिकेट एक मजेदार खेल है ना। हम बस लड़ते रहे और विश्वास करते रहे। मैं हमेशा अपने गेंदबाजों पर विश्वास करता हूं, अंत तक लड़ता रहना चाहता हूं और इसलिए मैंने उन दो ओवरों को अंत तक रखा। सच कहूं तो इस विकेट पर वह स्कोर हासिल करने के लिए हमें अच्छा लगा क्योंकि हमारे पास गेंदबाजी थी। यदि हम कैच ना छोड़ते तो पहले ही मैच जीत सकते थे। खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है।''

यह भी पढ़ें- शर्मनाक हार से निराश हुए केएल राहुल, बोले- पिछली गलतियों से नहीं सीखा है

राजस्थान की फील्डिंग बेहद खराब रही क्योंकि उन्होंने केएल राहुल के तीन आसान कैच छोड़े। राहुल ने इसका फायदा उठाकर 49 रन बनाए साथ मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े, जिसने पंजाब की जीत की उम्मीद पक्की कर दी थी। हालांकि इनके आउट होने के बाद सब बदल गया। आखिरी दो ओवरों में पंजाब को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में मुश्ताफिजुर ने केवल 4 रन दिए। वहीं आखिरी ओवर में कार्तिक ने ना सिर्फ दो रन दिए बल्कि दो विकेट भी लिए। इसी के साथ राजस्थान ने दो रन से जीत दर्ज की, जो उनकी इस सीजन में 8 मैचों में चाैथी जीत रही। राजस्थान अब अंक तालिका में 5वें स्थान पर है जबकि पंजाब 9 मैचों में 6 हार के साथ 8वें स्थान पर है।

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 1:37 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+