For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना के चलते आईपीएल छोड़ वापस लौट सकते हैं बांग्लादेशी खिलाड़ी, कर रहे इस बात का इंतजार

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। भारत में जारी महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप आईपीएल के 14वें सीजन के बायोबबल तक भी पहुंच गया है। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी (वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर) और सीएसके के खेमे के दो सदस्य (लक्ष्मीपति बालाजी और टीम बस का ड्राइवर) कोरोना वायरस के संक्रमण में पॉजिटिव पाये गये हैं। इसको लेकर गवर्निंग काउंसिल ने केकेआर की टीम को 6 मई तक के लिये सख्त क्वारंटीन में आइसोलेट कर दिया है, हालांकि सीएसके को लेकर बोर्ड ने दावा किया है कि वो गलत रिपोर्ट का शिकार हुए हैं, वहीं पर सीएसके की टीम ने 3 बार कोरोना टेस्ट किया है जिसमें उसके सीईओ के विश्वनाथन एक पॉजिटिव दो नेगेटिव तो बाकी के दो सदस्य दो पॉजिटिव एक नेगेटिव आये हैं।

सीएसके की टीम ने इसे देखते हुए सोमवार को होने वाली प्रैक्टिस भी कैंसिल कर दी और आइसोलेशन में रही। वहीं पर बोर्ड ने आईपीएल को उसके शेड्यूल के तहत जारी रखने का फैसला किया है, जिसके अनुसार मंगलवार को मुंबई और हैदराबाद के बीच मैच खेला जायेगा। इस बीच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से परेशान करने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है जिससे इन टीमों को झटका लग सकता है।

और पढ़ें: जानें अब कब खेला जायेगा कोलकाता बनाम आरसीबी का मैच, सामने रखी बड़ी शर्त

विदेशी खिलाड़ियों की कमी से जूझ रही राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आईपीएल को बीच में छोड़कर वापस लौट सकते हैं तो वहीं पर कोलकाता के लिये शाकिब अल हसन भी लीग को बीच में छोड़ वापस अपने देश जा सकते हैं।

गौरतलब है कि बांग्लादेश की टीम को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिये समय से पहले अपने देश बुलाया जा सकता है क्योंकि देश के क्वारंटीन नियमों में बदलाव किया गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ निजामुद्दीन चौधरी ने बांग्लादेश में लागू नये कोविड नियमों का हवाला देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों को जल्दी वापस आना पड़ सकता है। नये नियमों के अनुसार भारत से सफर कर बांग्लादेश पहुंचने वाले खिलाड़ियों को 14 दिन तक क्वारंटीन रहना पड़ेगा जिसको देखते हुए खिलाड़ियों को छूट लेने के लिये स्वास्थ्य मंत्रालय से विशेष अनुमति लेनी होगी।

और पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव आने की खबर को दबाना चाहती थी केकेआर, Whats App चैट से लीक हुई खबर

इससे पहले खिलाड़ियों के क्वारंटीन की अवधि सिर्फ 7 दिन की थी लेकिन भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते इसमें बदलाव किया गया है। बीसीबी चीफ ने दोनों खिलाड़ियों से इसको लेकर अलग से प्लान मांगा है। पहले के प्लान के अनुसार दोनों खिलाड़ियों को 23 मई से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले अपनी टीम से जुड़ना था जिसके लिये उन्हें 19 मई तक समय दिया गया था, इस दौरान उन्हें सिर्फ 3 दिन ही क्वारंटीन में रहना था।

बीसीबी का मानना है कि अगर स्वास्थ्य मंत्रालय खिलाड़ियों को क्वारंटीन होने के नियम में ढील नहीं देता है तो उन्हें समय से पहले लौटना होगा।

Story first published: Monday, May 3, 2021, 19:58 [IST]
Other articles published on May 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+