For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs MI: रन आउट होते ही शिखर धवन के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, गंभीर-रैना के क्लब में हुए शामिल

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2021 MI vs DC: Shikhar Dhawan equals the record of most run out in IPL history | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 46वां मैच शारजाह के मैदान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है, जहां पर प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप 2 में अपनी जगह को बरकरार रखने के लिये खेल रही है तो वहीं पर मुंबई के लिये यह मैच करो या मरो का है, जिसमें हार के बाद उसके लिये प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जायेगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते मुंबई की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 129 रन के स्कोर पर रोक दिया। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 विकेट खो दिये थे।

जवाब में जब दिल्ली की टीम के लिये शिखर धवन (7) और पृथ्वी शॉ (6) पारी का आगाज करने पहुंचे तो ऑरेंज कैप की रेस में बरकरार शिखर धवन ने छक्का मारकर पारी का आगाज किया। इस शॉट को देखकर लगा जैसे कि धवन आज बड़ी पारी खेलते नजर आयेंगे, हालांकि कायरन पोलार्ड के जबरदस्त थ्रो ने धवन के बड़ी पारी खेलने के सपने को तोड़ दिया और महज 7 रन के स्कोर पर रन आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया।

और पढ़ें: 'अब भी धोनी से जलते हो', तथाकथित फिनिशर कहने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए गौतम गंभीर

इसके साथ ही शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले बल्लेबाजों की शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गये हैं और गौतम गंभीर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आईपीएल के इतिहास में शिखर धवन 16 बार रन आउट हो चुके हैं, जबकि क्रिकेट से संन्यास ले चुके गौतम गंभीर भी अपने करियर के दौरान 16 बार रन आउट हुए थे।

इस लिस्ट में सीएसके के बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम भी है जो कि आईपीएल में 15 बार रन आउट हो चुके हैं। इस लिस्ट में अंबति रायडु और एबी डिविलियर्स का नाम भी शामिल है जो कि 14 बार रन आउट हो चुके हैं।

और पढ़ें: मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11, T20 WC के लिये इन पर होगी नजर

गौरतलब है कि धवन के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने 3 विकेट बहुत जल्दी खो दिये और महज 30 रन पर अपने 3 खिलाड़ियों का विकेट खो दिया। वहीं 14 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली की टीम ने 96 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट खो दिये हैं। आपको बता दें कि फिलहाल क्रीज पर श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन टिके हुए हैं, जिन पर अपनी टीम को जीत दिलाने का जिम्मा है। इससे पहले दिल्ली के लिये अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किये थे।

Story first published: Saturday, October 2, 2021, 18:49 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+