For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'अब भी धोनी से जलते हो', तथाकथित फिनिशर कहने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए गौतम गंभीर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर एक बार फिर से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर कथित तौर पर निशाना साधने के आरोप में सोशल मीडिया की ट्रोलिंग का शिकार हो गये हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी पर अक्सर विवादास्पद बयान देने का आरोप लगता रहता है जिसमें कई बार देखा गया है कि वो एम एस धोनी की आलोचना करने से पीछे नहीं हटते हैं। हालिया घटनाक्रम में गंभीर पर आरोप लगा है कि उन्होंने धोनी की बल्लेबाजी स्किल पर सवाल खड़ा करते हुए उन्हें तथाकथित फिनिशर कहा है।

और पढ़ें: मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11, T20 WC के लिये इन पर होगी नजर

गंभीर का यह बयान शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गये मैच के बाद आया जिसमें वह कमेंट्र पैनल का हिस्सा बने हुए थे और मैच के बाद फिनिशर के रोल पर चर्चा कर रहेे थे। इस दौरान गंभीर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए पिछले कुछ सालों का बेस्ट फिनिशर बताया और कहा कि उनके आंकड़े कई ऐसे खिलाड़ियों से बेहतर हैं जो तथाकथित फिनिशर कहलाते हैं।

और पढ़ें: RR vs CSK: हार से खत्म हो जायेगा राजस्थान का सफर, ब्रावो करायेंगे रिकॉर्ड की बारिश

जानें क्या था गंभीर का बयान

जानें क्या था गंभीर का बयान

स्टार स्पोर्टस पर बात करते हुए गंभीर ने कहा,'आंद्रे रसेल को फिनिशर माना जाता है। मेरे हिसाब से विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा मैच को फिनिश किया है, तो सिर्फ किसी को फिनिशर का नाम दे देने से वह फिनिशर नहीं हो जाता। रन बनाने के मामले में कोहली की तुलना में कई तथाकथित फिनिशर्स भी पीछे छूट गये हैं।'

उल्लेखनीय है कि गौतम गंभीर ने अपने बयान में धोनी का नाम नहीं लिया लेकिन फैन्स ने इसे धोनी पर निशाना माना है। गौरतलब है कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को दुनिया के सबसे बड़े मैच फिनिशर के रूप में जाना जाता है। हालांकि आईपीएल 2021 में उनकी फॉर्म कुछ खास नहीं रही है और अब तक खेले गये 11 मैचों में सिर्फ 66 ही रन बना सके हैं। यह आंकड़े बेहद खराब है जिसको लेकर फैन्स का मानना है कि गंभीर ने धोनी की खराब फॉर्म पर निशाना साधा है।

धोनी की बुराई के लिये करते हैं कोहली की तारीफ

इसके बाद ट्विटर पर लोगों को गंभीर का यह बयान कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने इस दिग्गज खिलाड़ी को ट्रोल करना शुरु कर दिया है। इसको लेकर एक यूजर ने लिखा कि जब गंभीर को धोनी की बुराई करनी होती है तो कोहली की तारीफ करेगा और कोहली की बुराई करनी होती है तो रोहित की तारफी करेगा। भक्त की तरफ से ही जेंटलमैन गेम में ऐसी डर्टी पॉलिटिक्स इस्तेमाल की जा सकती है।

अब भी धोनी से होती है जलन

अब भी धोनी से होती है जलन

वहीं एक अन्य यूजर ने गंभीर के बयान का जिक्र करते हुए पूछा कि डगआउट में टाइमआउट का आनंद लेने के बजाय धोनी पर निशाना साध रहे हैं, क्या उन्हें अभी भी जलन होती है।

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में भले ही धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा हो लेकिन उनकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 मैचों में से 9 में जीत हासिल की है और आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली टीम बनी। सीएसके की टीम आईपीएल 2020 में बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी जिसके बाद उसका इस तरह से वापसी करना काबिल ए तारीफ है।

Story first published: Saturday, October 2, 2021, 18:26 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+