For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मुझे टोपी पहनने में मजा आ रहा है', जीत के बाद धवन ने दिया बयान

नई दिल्ली। ओपनर शिखर धवन ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। धवन के बल्ले से दर्शकों को आईपीएल सीजन-14 के 33वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसकी बदाैलत दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट से आसान जीत दर्ज कर सका। साथ ही धवन ने इस सीजन में अपने 400 रन भी पूरे कर लिए हैं। धवन ने 3 अर्धशतकों के साथ 9 मैचों में 52.75 की औसत से 422 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया है। जीत के बाद धवन ने रनों के मामले में सबसे आगे निकलने पर खुशी व्यक्त करते हुए बयान दिया।

धवन ने कहा, ''मुझे टोपी पहनने में मजा आ रहा है, मैं जिस तरह से गेंद को टाइमिंग के साथ खेल रहा हूं, उसका मैं मजा ले रहा हूं। यह पिच बहुत सही नहीं है, गेंद थोड़ी रूक कर आ रही थी और हमें विकेट के अनुसार खेल की योजना बनानी थी। इसलिए ऐसी पिच पर जाना और जीत हासिल करना अच्छा था।''

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : शिखर धवन का धमाल, ऐसा काम करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

अपनी पारी को लंबा खींचने का राज खोलते हुए धवन ने कहा, ''मैंने होशपूर्वक गति और स्ट्राइक-रेट बढ़ाने की कोशिश की, क्योंकि मैं अपनी ओर से एक प्रभावशाली खिलाड़ी बनना चाहता था। यह सिर्फ जीत के बारे में था। रबाडा और नॉर्टजे तो हमारे गन बॉलर हैं। रबाडा ने हमें हमेशा विकेट दिलाने का काम किया है। नॉर्टजे के पास तेज गति है और उनके खेल में भी पहले से काफी सुधार हुआ है, इसलिए वे बल्लेबाजों को तंग कर पा रहे हैं। हम अंक तालिका में टाॅप पर रहने का पूरा आनंद ले रहे हैं।''

वहीं मैच की बात करें तो दिल्ली के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवर में 9 विकेट पर 134 रनों पर रोक दिया। जवाब में दिल्ली ने शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के उपयोगी योगदान के बाद 17.5 ओवरों में 135 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया और आईपीएल 2021 की अपनी 7 वीं जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। पूर्व कप्तान अय्यर, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2020 के फाइनल के बाद से डीसी के लिए अपना पहला मैच खेल रहे थे, ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली, जबकि धवन ने 37 गेंदों में 42 रन बनाए। कप्तान पंत 21 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे।

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 23:43 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+