For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: टीम को करूंगा मिस, जानिए पंत को कप्तान बनाने पर श्रेयस अय्यर ने क्या कहा

IPL 2021: Shreyas Iyer reacts on Rishabh Pant becoming Captain of Delhi Capitals| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः जब श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में चोट लगी थी और उसके बाद अपडेट आई कि उनके कंधे में गंभीर चोट लगी है जो ठीक होने में लंबा समय ले सकती है। तब सबसे बड़ा सवाल यही था कि अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी कौन करेगा? दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले कुछ सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और पिछले साल तो वह फाइनल तक पहुंचे थे।

ऐसे में कई नाम निकल कर सामने आ रहे थे जिनमें रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, शिखर धवन, और ऋषभ पंत भी शामिल थे। पेशोपश चल रही थी कि किसको तवज्जो दी जाएगी और अनुभव को देखते हुए अश्विन पर भी काफी दांव लगाया जा रहा था। लेकिन रिकी पोंटिंग के भारत आने के बाद चीजें काफी तेजी से बदली है और दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान के बारे में घोषणा कर दी है।

पंत की नियुक्ति के बाद श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया-

पंत की नियुक्ति के बाद श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया-

अब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का सस्पेंस हट चुका है और युवा ऋषभ पंत इस फ्रेंचाइजी के नए लीडर होंगे। ऋषभ पंत ऊर्जा से भरे हुए युवा विकेटकीपर भारतीय बल्लेबाज है जो पिछले 5 महीने में जबरदस्त फॉर्म से गुजर रहे हैं और शायद इसी बात का फायदा उनको आईपीएल में मिला है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऋषभ पंत एक करिश्मा बनकर उभरे हैं जो जब तक क्रीज पर मौजूद है तब तक विपक्षी टीमें भारत को मैच से बाहर नहीं मान सकती हैं। ऐसे में ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर पर नियुक्ति के बाद श्रेयस अय्यर ने भी प्रतिक्रिया दी है।

श्रेयस अय्यर ने ऋषभ पंत को बेस्ट विश दी है और साथ ही यह कहा है कि इसमें कोई भी शक नहीं है कि ऋषभ पंत इस काम के लिए बेस्ट आदमी साबित होंगे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने हालांकि यह स्वीकार किया कि वह अपनी टीम को बुरी तरह से मिस करेंगे। यहां आपको ध्यान दिला दें कि श्रेयस अय्यर की कमान में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2019 के दौरान प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था और यह 6 सीजन के बाद हुआ था।

'ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत को 10 साल दे सकते हैं, साहा ऐसा नहीं कर सकते'

ऋषभ पंत ही इस काम के लिए बेस्ट है- अय्यर

ऋषभ पंत ही इस काम के लिए बेस्ट है- अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी एक रिलीज के दौरान श्रेयस अय्यर ने कहा, "जब मुझे कंधे की चोट लगी और दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन के दौरान एक नए लीडर की जरूरत थी तब मेरे दिमाग में कोई भी शक नहीं था कि ऋषभ पंत ही इस काम के लिए बेस्ट है। मैं उनको अपनी शुभकामनाएं देता हूं कि वह हमारी जबरदस्त टीम में और बेहतरीन चीजें करते रहे। मैं अपनी टीम को मिस करने जा रहा हूं और पूरे सीजन के दौरान टीम के लिए चीयर्स करता रहूंगा।"

आपको बता दें चोट से पहले श्रेयस अय्यर अंतरराष्ट्रीय मैचों में अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे थे और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद क्रिकेट में कुछ बेहतर बल्लेबाजी भी की थी। उन्होंने पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज में अलग-अलग पोजीशन पर बैटिंग की थी। यह पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था जिसमें श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के रन चेज के दौरान फील्डिंग करते हुए खुद को चोटिल कर लिया था। श्रेयस अय्यर का बाया कंधा डिसलोकेट हो चुका है क्योंकि उन्होंने उस मैच में शार्दुल ठाकुर के एक ओवर में रन बचाने की कोशिश की और वह चोटिल हो गए थे।

अय्यर कब तक करेंगे वापसी?

अय्यर कब तक करेंगे वापसी?

वह मैदान पर भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट के द्वारा ट्रीट किए गए लेकिन उसके बाद उनको मैदान से बाहर ले जाना पड़ा क्योंकि वह अपने दर्द को और ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद 26 साल के अय्यर उस मैच में आगे भाग नहीं ले सके और उनको स्कैन के लिए ले जाया गया जहां उनकी चोट की पुष्टि हुई। अब श्रेयस अय्यर 8 अप्रैल को सर्जरी से गुजरेंगे और कम से कम उनको रिकवरी के लिए 5 महीनों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में देखा जाए तो श्रेयस अय्यर को लंबे समय से क्रिकेट से दूर होना पड़ेगा और उस हिसाब से सितंबर में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज में ही शायद वह वापसी करने की ओर देखेंगे।

Story first published: Wednesday, March 31, 2021, 10:05 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+