For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 SRH vs RCB: प्लेइंग XI, ड्रीम11 टिप्स, टीमों की जानकारी

नई दिल्लीः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आईपीएल 2021 में एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेंगी। आरसीबी की टीम ने पहला मुकाबला जहां जीता था तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गए थे। दो दिग्गज खिलाड़ी कप्तान के तौर पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे जो कि विराट कोहली और डेविड वॉर्नर है। वार्नर निश्चित तौर पर आईपीएल 2021 में अपनी पहली जीत की संभावनाएं तलाश रहे होंगे। यहां टीम की जानकारी, प्लेइंग इलेवन और ड्रीम इलेवन की जानकारी है।

टीम न्यूज- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

टीम न्यूज- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

टीम की बात करें तो देवदत्त पाडिक्कल कोविड-19 से रिकवर कर चुके हैं लेकिन वे विराट कोहली के साथ शायद ओपनिंग करने के लिए नहीं उतरेंगे। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम शायद वाशिंगटन सुंदर के साथ ही बतौर ओपनर के तौर पर उतरना चाहेगी। इसके अलावा उनके पास मोहम्मद अजहरुद्दीन या फिर रजत पाटीदार के साथ भी ओपनिंग में उतरने का मौका है। एडम जांपा सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे और वह शायद डेन क्रिश्चियन को रिप्लेस कर सकते हैं।

IPL 2021 प्वाइंट टेबल अपडेट, पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में कौन कितना आगे

टीम न्यूज- सनराइजर्स हैदराबाद

टीम न्यूज- सनराइजर्स हैदराबाद

दूसरी और सनराइजर्स हैदराबाद के दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर और रिद्धिमान साहा पहले मैच में फेल हो गए थे। इनको बतौर ओपनर एक और मौका दिया जा सकता है या फिर जॉनी बेयरस्टो वार्नर के साथ फिर से ओपनिंग साझेदारी कर सकते हैं उन्होंने पिछले मैच में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा था। दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन इस मैच में भी भर सकते हैं क्योंकि टीम के कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा है कि इस कीवी कप्तान को अपनी पूरी फिटनेस हासिल करने में कुछ समय चाहिए। गेंदबाजी में संदीप शर्मा ने अपने 3 ओवर में 35 रन दिए थे लेकिन उनको भी एक मौका मिल सकता है। अगर सनराइजर्स हैदराबाद बदलाव करना चाहेगी तो उनकी जगह पर खलील अहमद को भी उतार सकती है जो कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के कारण टीम में कुछ विविधता भी देंगे।

IPL 2021: रसेल और दिनेश कार्तिक ने वो नहीं किया जो मोर्गन ने कहा था, हैरान सहवाग ने कही ये बात

3. प्लेइंग 11

3. प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, वाशिंगटन सुंदर, रजत पाटीदार / मोहम्मद अजहरुद्दीन, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद / पवन देशपांडे, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, डैन क्रिश्चियन / एडम जम्पा, युजवेंद्र चौधरी।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर, रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो, मोहम्मद नबी, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा / खलील अहमद, टी नटराजन।

ड्रीम11 की भविष्यवाणी-

ड्रीम11 की भविष्यवाणी-

विराट कोहली, मनीष पांडे, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डि विलियर्स, जॉनी बेयरस्टो, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 13:39 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+