For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: रसेल और दिनेश कार्तिक ने वो नहीं किया जो मोर्गन ने कहा था, हैरान सहवाग ने कही ये बात

नई दिल्लीः कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपने दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा है। यह मुकाबला पूरी तरह से कोलकाता की झोली में था लेकिन उसके मध्यक्रम ने बेहतर शुरुआत का फायदा बिल्कुल नहीं उठाया और डेथ ओवरों में आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक जैसे अनुभवी बल्लेबाजों की मौजूदगी भी टीम के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुई। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने सीजन में अपना खाता खोल लिया है और केकेआर को 10 रनों से हरा दिया है।

मुंबई इंडियंस के हाथों केकेआर को मिली 22वीं हार-

मुंबई इंडियंस के हाथों केकेआर को मिली 22वीं हार-

यह आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के हाथों 22वीं हार मिली है। केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था जिसके जवाब में रोहित शर्मा एंड कंपनी 152 रन ही बना पाई। मुंबई इंडियंस की बैटिंग में एक बार फिर से विकेटों का पतझड़ तब देखने को मिला जब डेथ ओवर आए। पिछले मैच की तरह उन्होंने इस मुकाबले में भी अंतिम ओवरों में तेजी से विकेट गवाएं और इस बार आखिरी 5 ओवर में 7 बल्लेबाज आउट हुए।

IPL 2021: यूं ही 5 बार की चैम्पियन नहीं मुंबई इंडियंस, जानिए कैसे जीती हारी हुई बाजी

सहवाग ने उठाए कार्तिक व रसेल पर सवाल-

सहवाग ने उठाए कार्तिक व रसेल पर सवाल-

आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत नीतीश राणा और शुभगन गिल ने बहुत ही शानदार दी थी जिन्होंने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़ लिए थे। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कार्तिक व रसेल की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं और कहा है ऐसा लगता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने पहले से ही मुकाबले को अंतिम ओवर तक ले जाने के लिए अपने आपको तैयार कर रखा था लेकिन यह उनके काम नहीं आ पाया। सहवाग इस बात से बहुत हैरान दिखे की अंतिम 5 ओवर में केवल 30 रन चाहिए थे केवल 31 रन चाहिए थे और विकेट पर दिनेश कार्तिक व आंद्रे रसैल जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी थी।

मोर्गन ने जो कहा, वो इन दोनों की बैटिंग में नहीं दिखा- सहवाग

मोर्गन ने जो कहा, वो इन दोनों की बैटिंग में नहीं दिखा- सहवाग

रसेल 15 गेंदों पर केवल 9 ही रन बना पाए जबकि दिनेश कार्तिक 11 गेंदों पर 8 रन ही बना पाए। दोनों ही खिलाड़ियों ने कोई भी चौका नहीं लगाया। वीरेंद्र सहवाग को लगता है कि दोनों ही बल्लेबाज आखिर तक मुकाबले को खींचना चाहते थे लेकिन गेम को फिनिश नहीं कर सके। सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए बताया, "इयोन मोर्गन ने एक बयान दिया था कि वे सकारात्मक तरीके से खेलेंगे। उन्होंने यह बयान पहले मैच के बाद दिया था लेकिन आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक को बैटिंग करते देखकर ऐसा नहीं लगा। जिस तरीके से रसेल और कार्तिक ने बल्लेबाजी की उससे ऐसा महसूस होता है कि वह गेम को अंत तक ले जाना चाहते थे और फिर जीतना चाहते थे। लेकिन यह संभव नहीं हो सका। इन दोनों से पहले आए बल्लेबाजों ने भी सकारात्मक तरीके से खेला था चाहे वह शाकिब अल हसन हों, इयोन मोर्गन हों, शुभमन गिलं हो या फिर नीतीश राणा हों।

IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने दी हार को मात, इस रोमांचक मैच में बने ये बड़े-बड़े रिकॉर्ड

डेथ ओवर मे बुमराह-बोल्ट के आगे फेल हुए दिग्गज-

डेथ ओवर मे बुमराह-बोल्ट के आगे फेल हुए दिग्गज-

दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसैल काफी बेहतरीन शॉट लगाने वाले खिलाड़ी के तौर पर माने जाते हैं। लेकिन इनका पिछला सीजन बहुत अच्छा नहीं गया था। कार्तिक ने हालांकि आईपीएल सीजन 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 9 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेलकर अपनी फॉर्म में वापसी का संकेत दिया था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो कार्तिक और रसेल दोनों को बाउंड्री मारने में बहुत ही परेशानी महसूस हो रही थी। इतना ही नहीं यह दोनों बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट भी सही तरीके से नहीं कर पाए। मैच का आलम यह था कि रसेल के क्रीज पर होने के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स को अंतिम ओवर में 15 रनों की दरकार थी। यह ओवर ट्रेंट बौल्ट फेंकने के लिए आए और उन्होंने लगातार गेंदों पर रसेल और पैट कमिंस का विकेट निकालकर अपनी टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया। इससे पहले भी आंद्रे रसेल को क्रुणाल पांड्या की गेंद पर दो बार जीवनदान मिला था। एक बार तो कुणाल ने अपनी ही गेंद पर रसेल का कैच छोड़ दिया और दूसरी बारी तब थी जब रसेल ने हवा में बहुत ही उंचाई पर गेम को उड़ा दिया और जसप्रीत बुमराह इस मुश्किल कैच नहीं लपक पाए।

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 11:49 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+