For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: श्रीवत्स गोस्वामी ने खोला सनराईजर्स हैदराबाद की सफलता का राज, बताया- क्यों है इतनी कामयाब

IPL 2021 Srivats Goswami reveals Success Mantra: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है जिसमें जीतने के लिये सभी टीमें इस समय मैदान पर प्रैक्टिस सेशन में अभ्यास करती नजर आ रही हैं। 2 बार की खिताबी चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद भी इस समय जोरों शोरों पर तैयारियांं कर रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आईपीएल की सबसे संतुलित टीम कहना गलत नहीं होगा। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली इस टीम ने पिछले साल अपने प्रमुख गेदंबाजों और बल्लेबाजों की गैर मौजूदगी के बावजूद प्लेऑफ तक का सफर तय किया था जहां पर उसे दिल्ली कैपिटल्स की टीम के हाथों हार कर बाहर होना पड़ा था।

आईपीएल के 14वें सीजन में एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सभी को चौंकाने को तैयार है। इस बीच टीम के बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी ने सनराइजर्स हैदराबाद की सफलता का राज खोलते हुए बताया है कि आखिरकार उनकी टीम किस वजह से हर सीजन इस टी20 लीग में बेहतर से बेहतरीन प्रदर्शन करती जा रही है।

और पढ़ें: इरफान पठान ने राजस्थान रॉयल्स को दिया IPL 2021 में जीत का मंत्र, जानें क्या कहा

ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए गोस्वामी ने कहा,' हमारी टीम की सबसे बड़ी खासियत है कि हम अपना कोई भी काम शोर मचा कर नहीं करते हैं। हम चुपचाप और शांति के साथ अपनी रणनीतियों पर काम करते हैं और बिना कोई दिखावा किये लीग में जीत कर अंतिम 4 में जगह बनाते हैं।'

इस दौरान गोस्वामी ने आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी जमकर तारीफ की और बताया कि उनके खिलाफ खेलना काफी स्पेशल होगा। गोस्वामी ने सीएसके की सफलता का श्रेय धोनी की कप्तानी और उनके शांत स्वाभाव को दिया और कहा कि उनकी रणनीति भी काफी हद तक हमारी तरह जो कि बिना शोर मचाये खेलने की है।

और पढ़ें: अगर IPL के दौरान खिलाड़ियों को हुआ कोरोना तो वापसी करना कितना मुश्किल, जानें क्या है नियम

गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मिचेल मार्श ने हाल ही में निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल से नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद हैदराबाद की टीम ने जेसन रॉय को उनकी जगह शामिल किया है। आपको बता दें कि जेसन रॉय ने इंग्लैंड और भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है जिसे वह आईपीएल में भी जारी रखना चाहेंगे।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 15:26 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+