For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'अब आरसीबी के पास हैं दो एबी डिविलियर्स', कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के फैन हुए गावस्कर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में आरसीबी की टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और खेले गये सभी चारों मैच में जीत हासिल की है। इसके चलते आरसीबी की टीम इस सीजन अंकतालिका में सबसे ऊपर काबिज है। आरसीबी की टीम के लिये इस सीजन कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन 13 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने भी इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और आरसबी के लिये 3 मैचों में 176 रन बना चुके हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी आरसीबी की तारीफ की है।

और पढ़ें: IPL 2021: आशीष नेहरा ने कोहली को दी खास सलाह, बताया- प्लेऑफ से पहले क्या करें बदलाव

सुनील गावस्कर का मानना है कि आरसीबी की टीम के पास अब एक नहीं बल्कि दो 360 डिग्री प्लेयर्स हैं जिनके चलते उन्हें रोकना नामुमकिन हो गया है। उल्लेखनीय है कि एबी डिविलियर्स को 360 डिग्री प्लेयर कहा जाता है क्योंकि वो मैदान के चारों ओर शॉट लगा सकते हैं। इस सीजन मैक्सवेल ने आरसीबी की तरफ से तीन पारियों में 39, 59 और 78 रन बनाये हैं और इसी के चलते गावस्कर ने उन्हें दूसरा डिविलियर्स कहा है।

और पढ़ें: 3 हार के बाद IPL में कैसे वापसी करेगी राजस्थान रॉयल्स, कुमार संगाकारा ने बताया प्लान

आरसीबी को मिला दूसरा डिविलियर्स

आरसीबी को मिला दूसरा डिविलियर्स

स्टार स्पोर्टस से बात करते हुए गावस्कर ने मैक्सवेल की जमकर तारीफ की और कहा कि आरसीबी की टीम में पहले एक ही एबी डिविलियर्स थे लेकिन अब उनके कैंप में मैक्सवेल के जुड़ने से दूसरा 360 डिग्री खिलाड़ी मिल गया है, जिस तरह से मैक्सवेल इस आईपीएल में रिवर्स स्वीप, स्कूप शॉट और स्विच हिट मारने का काम किया है उन्हें रोकना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा,'जब से मैक्सवेल आरसीबी में आये हैं तब से विराट कोहली और एबी डिविलियर्स से दबाव हट गया है। कोहली को पता है कि अब रन बनाने के लिये वो एक और बल्लेबाजी पर भरोसा कर सकते हैं। पिछले सीजन आरसीबी के लिये सिर्फ देवदत्त पाड्डिकल पारी की शुरुआत करते हुए रन बना रहे थे लेकिन अब मैक्सवेल भी असाधारण बल्लेबाजी कर रहे हैं। आप कह सकते हैं कि आरसीबी के पास एक और 360 डिग्री प्लेयर आ चुका है।'

मैक्सवेल को रोकना मुश्किल नहीं नामुमकिन है

मैक्सवेल को रोकना मुश्किल नहीं नामुमकिन है

गावस्कर ने मैक्सवेल की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से वो बल्लेबाजी के दौरान खेल रहे हैं न सिर्फ रिवर्स स्वीप बल्कि गेंद को लेग साइड के बजाय ऑउ साइड पर स्कूप मार रहे हैं। जो कि बहुत मुश्किल शॉट है।

गौरतलब है कि ग्लेन मैक्सवेल ने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगातार अर्धशतक लगाने का काम किया था और एबी डिविलियर्स के साथ डेथ ओवर्स में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैक्सवेल को बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला क्योंकि विराट कोहली (72) और देवदत्त पाड्डिकल (101) ने नाबाद पारियां खेलकर जिताने का काम किया।

आरसीबी की जीत की चाबी हैं यह खिलाड़ी

आरसीबी की जीत की चाबी हैं यह खिलाड़ी

गावस्कर ने इस दौरान विराट कोहली की भी तारीफ की और कहा,'जब टीम में आपके पास टॉप ऑर्डर में विराट कोहली और देवदत्त पाड्डकिल जैसे क्लासिकल बल्लेबाज हों तो विपक्षी टीम का जीत हासिल करना मुश्किल है। मैक्सवेल-डिविलियर्स आरसीबी की जीत की चाबी हैं जो कि आखिरी 7 ओवर्स में बल्लेबाजी करते हैं और स्कोर को उस स्तर पर लेकर जाते हैं जिसकी कल्पना विपक्षी टीम नहीं करती।'

Story first published: Saturday, April 24, 2021, 17:22 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+