For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH vs RR: हैदराबाद ने बिगाड़ा राजस्थान का खेल, 7 विकेट से हराकर मुश्किल किया प्लेऑफ का रास्ता

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में खेला जा रहा है, जिसके 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखने उतरी थी। दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में राजस्थान का सामना प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ, जिसने इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ 7 विकेट से जीत हासिल की बल्कि राजस्थान के लिये प्लेऑफ तक पहुंचने के समीकरण को भी मुश्किल कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कप्तान संजू सैमसन (82) की विस्फोटक पारी के दम पर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया।

और पढ़ें: RR vs SRH: दुबई में अर्धशतक ठोंक IPL के 3 हजारी बने संजू सैमसन, रैना-रोहित के खास क्लब में हुए शामिल

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जेसन रॉय (60) और कप्तान केन विलियमसन (51) की शानदार पारियाों के दम पर महज 18.3 ओवर्स में लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही अंकतालिका में जहां सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ तो वहीं पर राजस्थान रॉयल्स के लिये प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण खराब हो गया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिये बचे चारों मैच में जीत हासिल करनी होगी और अगर उसे एक भी मैच में हार का सामना करना पड़ा तो प्लेऑफ में पहुंचने के लिये नेट रन रेट अहम भूमिका निभायेगा।

और पढ़ें: KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले कोलकाता को लगा बड़ा झटका, बाहर हो सकते हैं आंद्रे रसेल

डेब्यू मैच में अर्धशतक ठोंक जेसन रॉय ने खेली मैच जिताऊ पारी

डेब्यू मैच में अर्धशतक ठोंक जेसन रॉय ने खेली मैच जिताऊ पारी

इस मैच में दोनों टीमों ने 3-3 बदलाव किये, जहां हैदराबाद के लिये डेविड वॉर्नर की जगह जेसन रॉय को मौका दिया गया तो वहीं मनीष पांडे-केदार जाधव को बाहर कर प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा को शामिल किया गया। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जयदेव उनादकट, क्रिस मॉरिस और एविन लुईस को टीम में वापस बुलाया है।

इस मैच में हैदराबाद के लिये डेब्यू कर रहे जेसन रॉय ने किस्मत बदलने वाली पारी खेली और महज 36 गेंदों में अर्धशतक ठोंक कर जबरदस्त शुरुआत दिलाई। जेसन रॉय (62) ने ऋद्धिमान साहा (18) के साथ विस्फोटक शुरुआत की महज 5 ओवर्स में 57 रन जोड़ डाले। महिपाल लोमरोर ने साहा को संजू सैमसन के हाथों स्टंप कराकर इस साझेदारी को तोड़ा लेकिन रॉय ने तेजी से रन बनाने जारी रखे।

लगातार 7 मैचों की हार के बाद मिली पहली जीत

लगातार 7 मैचों की हार के बाद मिली पहली जीत

जेसन रॉय ने कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 51) के साथ दूसरे विकेट के लिये 57 रनों की साझेदारी की और इस दौरान 42 गेंदों का सामना कर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली। चेतन साकरिया ने रॉय का विकेट लेकर टीम की वापसी जरूर कराई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हैदराबाद की टीम ने महज 12 ओवर में 114 रन जोड़ लिये थे और बचे हुए 8 ओवर्स में उसे जीत के लिये 51 रनों की दरकार रह गई थी।

मुस्तफिजुर रहमान ने प्रियम गर्ग को डक पर वापस पवेलियन भेजा लेकिन केन विलियमसन (51*) और अभिषेक शर्मा (21*) ने अच्छी बल्लेबाजी करना जारी रखा और नाबाद 53 रनों की साझेदारी कर टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लगातार 7 मैचों में हार के बाद पहली मिली है। हैदराबाद ने इस मैच से पहले दिल्ली के खिलाफ खेले गये दूसरे मैच में ही जीत हासिल की थी।

सैमसन-जयसावल ने दिलाई थी राजस्थान को अहम शुरुआत

सैमसन-जयसावल ने दिलाई थी राजस्थान को अहम शुरुआत

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये संजू सैमसन (82) ने यशस्वी जायसवाल (36) के साथ मिलकर जबरदस्त शुरुआत दी और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। संजू सैमसन ने 57 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 82 रनों की पारी खेली तो वहीं पर जायसवाल ने 23 गेंदों में 5 चौके एक छक्का लगाकर 36 रनों की पारी खेली। महिपाल लोमरोर ने भी इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाकर 28 रनों की अहम पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिये सिद्धार्थ कौल (2 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि संदीप शर्मा (1 विकेट), भुवनेश्वर कुमार (1 विकेट) और राशिद खान (1 विकेट) ने भी शानदार गेंदबाजी की।

Story first published: Monday, September 27, 2021, 22:57 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+