For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: पहले ही मैच में विराट कोहली ने तोड़ा उथप्पा का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट मे निकले सबसे आगे

IPL 2021 Virat Kohli Robin Uthappa's record: नई दिल्ली। चेन्नई के मैदान पर खेले गये मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मैच ने साबित कर दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग क्यों कहा जाता है। आईपीएल के 14वें सीजन के पहले मैच में ही रोमांच का वो स्तर देखने को मिला जिसके चलते मैच की आखिरी ओवर पर जाकर विजेता का पता चला। हालांकि मुंबई की टीम अपने पहले मैच में 8 सालों से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ने में नाकाम रही और आरसीबी की टीम ने आखिरी गेंद पर रनों का पीछा करते हुए 2 विकेट से जीत हासिल की। आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और हर्षल पटेल के पहले 5 विकेट हॉल के चलते मुंबई की टीम को 159 रन पर रोकने में कामयाब रहे।

वहीं रनों का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने विराट कोहली (33), ग्लेन मैक्सवेल (39) और एबी डिविलियर्स (48) की शानदार पारियों के दम पर मैच में जीत हासिल की। 2016 के बाद पहली बार ओपनिंग करने उतरे विराट कोहली ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन 33 रनों की अपनी पारी को अर्धशतक में बदल पाने में नाकाम रहे।

और पढ़ें: IPL 2021: चेन्नई में दिखी मैक्सवेल की ग्रैंड फॉर्म पर RCB से भिड़ी पंजाब किंग्स, हो गई बुरी तरह से ट्रोल

हालांकि इस दौरान विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए रॉबिन उथप्पा को खास मामले में पीछे छोड़ने का काम किया। आईपीएल के इतिहास में रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में विराट कोहली अब 2753 रनों के साथ सबसे ऊपर पहुंच गये हैं।

वहीं पर इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले रॉबिन उथप्पा 2724 रनों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। वहीं केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर काबिज हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर 2431 रनों के साथ चौथे पायदान पर काबिज हैं। वहीं सीएसके की टीम के लिये शानदार बल्लेबाजी करने वाले सुरेश रैना का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है और 2279 रनों के साथ पांचवे पायदान पर काबिज हैं।

और पढ़ें: MI vs RCB: चेन्नई के मैदान पर चहल ने रचा इतिहास, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

आपको बता दें कि आरसीबी की टीम ने आईपीएल के इतिहास में अब तक खेले गये 4 सीजन ओपनर्स में पहली बार जीत हासिल करने का कारनामा किया है, जबकि लगातार दूसरा सीजन है जब उसने जीत के साथ शुरुआत की है। उम्मीद है कि टीम इस बार खिताब जीतने के अपने सपने को पूरा करने में कामयाब हो सकती है।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 16:51 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+