
कोहली ने कहा- अलग तरीके से होगा इस बार खेल
कोहली ने यह सब बातें आरसीबी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो पर कि जो आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया था। कोहली ने यहां पर बात करते हुए कहा-
"मुझे बहुत अद्भुत लग रहा है। ईमानदारी से कहूं तो हमने काफी क्रिकेट खेला है लेकिन मैं बहुत उत्साहित हूं कि हम फिर से एक बार भारत में खेल रहे हैं। इस बार हम अलग तरीके से अलग सेटिंग में खेल रहे हैं। मुझको इस बार काफी अच्छी फीलिंग आ रही है और मैं काफी आशावादी महसूस कर रहा हूं।"
कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के 6 दिन बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए सचिन तेंदुलकर

चेन्नई में है इस समय आरसीबी की टीम-
इसके अलावा आरसीबी के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी इसी तरह की बात कही है और उनका मानना है कि टीम को पिछले साल के अच्छे प्रदर्शन का मोमेंटम आगे बढ़ना होगा। आपको बता दें एबी डिविलियर्स और विराट कोहली दोनों ही गुरुवार को आरसीबी के बायो बबल में जुड़ चुके हैं।
आरसीबी को प्रतियोगिता में अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है जो कि 9 अप्रैल से शुरू होगा और यह चेन्नई में खेला जाएगा।
एबी डी विलियर्स ने बात करते हुए कहा, "यह एक लंबी यात्रा रही है। आरसीबी के साथ जुड़कर मैं खुश हूं और ऐसा लगता है जैसे हमने आईपीएल अभी कल ही फिनिश किया था। मुझे लगता है कि हमारे पास मोमेंटम है और हम काफी इंजॉय करने जा रहे हैं।"

डिविलियर्स ने भी कहा- हम जीतने जा रहे हैं
एबी डी विलियर्स आगे कहते हैं कि टीम में कुछ नए नाम भी शामिल होंगे लेकिन कुछ खिलाड़ी पुराने हैं जो पहले ही आरसीबी में खेल चुके हैं। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल भले ही टीम के लिए नए हैं लेकिन आईपीएल में बाकी टीमों के साथ खेल चुके हैं ऐसे में एबी डिविलियर्स को लगता है कि सब खिलाड़ी मिलकर टीम के लिए मैच जीतने जा रहे हैं।
कोहली और डिविलियर्स दोनों ही इस समय टीम के बबल के साथ जुड़ चुके हैं। इस दौरान सभी खिलाड़ियों का बार-बार टेस्ट किया जाएगा और नेगेटिव पाए जाने पर ही वे मैदान में प्रैक्टिस करने के लिए उतरेंगे। आपको जानकारी दे दें कि आरसीबी के 11 खिलाड़ी पहले ही प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
