'सैमसन की कप्तानी से खुश नहीं है साथी खिलाड़ी', सहवाग ने बताया कहां हो रही है गलती
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 18वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने हार के सिलसिले को रोकते हुए केकेआर के खिलाफ 6 विकेट की जीत हासिल की और 5 मैचों में से 2 जीत हासिल कर लीग में छठे पायदान पर पहुंच गये हैं। राजस्थान के लिये इस सीजन पहली बार कप्तानी कर रहे संजू सैमसन ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 42 रनों की पारी खेली और टीम की जीत सुनिश्चित की। हालांकि भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ कई ऐसी दिक्कत हैं जिसे उसे जल्द से जल्द सुधारने की आवश्यकता है।
और पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स को लगा एक और बड़ा झटका, अब इस विदेशी खिलाड़ी ने छोड़ा आईपीएल
इस दौरान धोनी ने संजू सैमसन की कप्तानी को लेकर भी अपने विचार दिये और कहा कि एक कप्तान का मैदान पर ज्यादा से ज्यादा सक्रिय होना काफी जरूरी होता है, हालांकि सैमसन के साथ वो नजर नहीं आता है।
और पढ़ें: 20वें ओवर में जडेजा के 5 छक्कों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, जानें कैसा है दिग्गजों का रिएक्शन

सैमसन की कप्तानी को पसंद नहीं करते साथी खिलाड़ी
सहवाग ने मैदान पर सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज पर जोर देते हुए कहा कि मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स को इस चीज पर काम करने की जरूरत है। इतना ही नहीं सहवाग ने दावा किया कि सैमसन की मौजूदा बॉडी लैंग्वेंज टीम के अंदर एक अलग तरह के माहौल को दर्शाने का काम कर रही हैं।
क्रिकबज के साथ बात करते हुए सहवाग ने कहा,'उसकी बॉडी लैंग्वेज देखकर लगता है कि जैसे उसकी टीम के साथी खिलाड़ी सैमसन की कप्तानी से खुश नहीं हैं। लेकिन यह एक तथ्य है कि अगर कोई खिलाड़ी अपने आप में रहता है और अचानक से उसे टीम का कप्तान बना दिया जाता है तो उसे खिलाड़ियों के साथ खुलने में वक्त लगता है। इस वजह से मुझे लगता है कि संजू सैमसन को वो मौका मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है।'

सैमसन की बॉडी लैंग्वेज में नहीं है विश्वास
सहवाग ने आगे बताया कि कैसे संजू सैमसन छोटी-छोटी चीजें कर के अपने अंदर बड़ा बदलाव कर सकते हैं। मुंबई के वानखेड़े में जीत हासिल करने के बावजूद रॉयल्स की टीम अपने आप में खोयी नजर आई और सहवाग ने उन बातों पर जोर दिया कि इन खिलाड़ियों को टीम के रूप में साथ लाना कितना जरूरी है।
उन्होंने कहा,'जब मैदान पर किसी गेंदबाज को मार पड़ती है तो यह देखना जरूरी होता है कि कप्तान किस तरह से प्रतिक्रिया देते हैं। मैंने ऋषभ पंत के साथ नोटिस किया है कि वो गेंदबाज के पास जाते हैं और उनके कंधे पर हाथ रखकर भरोसा दिलाते हैं कि कोई बात बात नहीं आप 40-50 रनों के लिये मार खा सकते हैं लेकिन फील्डिंग के अनुसार गेंदबाजी जारी रखें। इससे गेंदबाज का कप्तान के प्रति आत्म-विश्वास वापस आता है। नतीजा कोई भी हो कप्तान को अपने गेंदबाजों में विश्वास दिखाते रखना चाहिये। खास तौर से तब जब आपका गेंदबाज महंगा साबित हो रहा हो या बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे हों।'

एंड्रयू टॉय ने भी छोड़ा आईपीएल 2021
गौरतलब है कि इस बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज एंड्रयू टॉय निजी कारणों के चलते आईपीएल छोड़कर वापस अपने देश लौट गये हैं। वह राजस्थान के लिये आईपीएल छोड़कर जाने वाले चौथे विदेशी खिलाड़ी बन गये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
