IPL 2021: पंजाब के खिलाफ रोहित शर्मा के फैसले पर बिफरे सहवाग, लगाई जमकर क्लास
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 17वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स के बीच खेला, जहां पर केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने आसानी से रनों का पीछा करते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की। मुंंबई की टीम के लिये इस सीजन अब तक अच्छी शुरुआत नहीं हो सकी है और उसके बल्लेबाजों ने 5 मैचों में निराश करने का काम किया है। पंजाब के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश किया और सिर्फ 131 रन ही बना सके।
बल्लेबाजी के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने एक अहम फैसला करते हुए सूर्यकुमार यादव को डिमोट करने का काम किया और उनकी जगह ईशान किशन को तीसरे नंबर पर भेजा, हालांकि उनका यह फैसला कुछ खास काम नहीं आ सका और 26 रन के स्कोर पर मुंबई ने दूसरा विकेट खो दिये। सूर्यकुमार यादव ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 33 रनों की पारी खेली और बीच के ओवर्स में पारी को संभालने का काम किया।
और पढ़ें: RR vs KKR: क्या शुबमन गिल की जगह सुनील नरेन से करानी चाहिये ओपनिंग, जानें क्या बोले अजीत आगरकर
हालांकि आखिरी ओवर्स में पंजाब के गेंदबाजों ने फिर से वापसी की और मुंबई की टीम को 131 रनों पर सीमित कर दिया। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा के फैसले पर नाराजगी जताई और उन्हें आड़े हाथों लेते हुए जमकर लताड़ने का काम किया।
सहवाग ने 'क्रिकबज' के शो पर बात करते हुए कहा, ' सूर्यकुमार यादव अपने पिछले मुकाबले में अर्धशतक लगाकर आ रहे हैं, वो जिस तरह की फॉर्म में हैं उसे देखकर मुझे यकीन है कि वो पावरप्ले का ज्यादा अच्छा इस्तेमाल कर सकते थे। हो सकता था कि वह जल्दी आउट हो जाते लेकिन कम से कम रन बनाकर जाते। आपने ऐसे खिलाड़ी को डिमोट किया है जिसने आखिरी 4 मुकाबलों में से 2-3 मैचों में रन बनाने का काम किया है। ऐसे में जब वो 2-3 विकेट गिरने के बाद आते हैं तो उन पर दबाव अधिक होता है।'
और पढ़ें: IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने बताया राजस्थान रॉयल्स की वापसी का रास्ता, जानें कैसे जीतेगी मैच
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव की जगह ईशान किशन को भेजने का काम किया जिन्होंने 17 गेंद खेलकर सिर्फ 6 रन बनाने का काम किया। वहीं सूर्यकुमार ने 27 गेंदों रनों की पारी खेली थी। सहवाग का मानना है कि पावरप्ले में सूर्यकुमार की बल्लेबाजी ज्यादा कारगर साबित होती।
उन्होंने कहा,'अगर सूर्यकुमार को पावरप्ले के अंदर भेजा जाता तो मुंबई की टीम थोड़े और रन हासिल कर सकती थी। वह मुंबई की पारी को वो लय दे सकते थे, मुंबई के लिये इस मैच में एक ही चीज अच्छी हुई कि सूर्यकुमार और कप्तान रोहित शर्मा ने 16 ओवर तक बल्लेबाजी की। उन्हेंं लगा कि शायद उनके विस्फोटक बल्लेबाज आखिरी ओवर्स में कुछ बड़े शॉटस खेल सकेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
