
एनरिक नॉर्खिया (दिल्ली कैपिटल्स)
एनरिक नॉर्खिया दक्षिण अफ्रीका के बहुत शानदार तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम में अपने आप को स्थापित कर लिया है। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के फाइनल में पहुंचने में कैगिसो रबाडा के साथ अहम भूमिका निभाई थी। एनरिक ने 16 मैचों में 22 विकेट हासिल किए थे जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 16.63 रहा था। मजेदार बात तो यह है पिछले सीजन की चार सबसे तेज गेंदों पर इसी गेंदबाज का नाम था जिसमें सबसे तेज थी 156.22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डाली गई थी।
IPL 2021: रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत को बताया इन दो महान बल्लेबाजों जैसा मैच विनर

रिले मेरेडिथ (पंजाब किंग्स)
रिले मेरेडिथ को लोग ऑस्ट्रेलिया के बाहर बहुत कम जानते हैं और वे अभी अपना नाम बनाने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उन्होंने बिग बैश लीग में पिछले कुछ सीजन खेले हैं जहां पर उनको बढ़िया सफलता मिली है जिसके चलते इस नीलामी में उनको पंजाब किंग्स ने 8 करोड रुपए में खरीदा है। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर एक महीने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सनसनीखेज डेब्यू किया था जहां उन्होंने तीन मैचों में 16.5 के स्ट्राइक रेट के साथ चार विकेट चटकाए थे। अपनी T20 करियर में वे 33 मुकाबले खेल चुके हैं और 43 विकेट ले चुके हैं जिसमें 17.4 गेंदों पर 1 विकेट लिया जाता है। उनके पास बहुत तेज गति से गेंदबाजी करने और अतिरिक्त उछाल प्राप्त करने की क्षमता है। उनको 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार आसानी से छूने के लिए माना जाना जाता है। वे निश्चित तौर पर इस सीजन में सबसे ज्यादा तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज की लिस्ट में टॉप फाइव में है।
IPL 2021: रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत को बताया इन दो महान बल्लेबाजों जैसा मैच विनर

जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स)
जोफ्रा आर्चर दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक है और उनके पास 150 किलोमीटर की रफ्तार छूने की क्षमता है। पिछले सीजन की 10 सबसे तेज गेंदों में चार बार जोफ्रा आर्चर का नाम था जिसमें 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार कई बार क्रॉस की गई थी। जोफ्रा आर्चर फिलहाल चोट के चलते बाहर हैं लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम उम्मीद कर रही है कि वह सीजन के बीच में किसी समय आ जाएंगे। जब टीम में आएंगे तो क्रिस मॉरिस के साथ एक अच्छा कंबीनेशन राजस्थान रॉयल्स की टीम को मिल जाएगा।

लॉकी फर्ग्युसन (कोलकाता नाइट राइडर्स)
अब हम बात करते हैं कि भी पेसर लॉकी फर्ग्यूसन की जो कि दुनिया के सबसे तेज आधुनिक गेंदबाजों में अपना नाम रखते हैं। हालांकि उनको जितनी प्रतिभा है उस तरह की पहचान उनको अभी तक नहीं मिली है लेकिन वह अपनी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है खासकर उनकी बीच के ओवर में और डेथ ओवर में गेंदबाजी करने की क्षमता कमाल की है। लॉकी फर्ग्यूसन इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा है। उन्होंने आईपीएल 2020 में बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले थे लेकिन फिर भी 153.84 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड निकालकर प्रतियोगिता की सबसे तेज 5 गेंदों में अपना नाम दर्ज कराया था। उन्होंने कई बार 150 किलोमीटर की रफ्तार को पीछे छोड़ रखा है।
IPL 2021: रसेल और दिनेश कार्तिक ने वो नहीं किया जो मोर्गन ने कहा था, हैरान सहवाग ने कही ये बात

एडम मिल्ने (मुंबई इंडियंस)
एक और गेंदबाज हैं जो न्यूजीलैंड के हैं और उनको ज्यादा पहचान नहीं मिली है। इनका नाम है एडम मिल्ने जो कि मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा है। एडम को कुछ चोट शुरुआत के दौर में लगी थी लेकिन उन्होंने हाल के मैचों में बताया है कि वह अपनी फिटनेस हासिल कर चुके हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड के मुकाबलों में वापसी की और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3 विकेट चटकाए। उनके नाम पर अभी तक पांच आईपीएल मुकाबले हैं जहां वे 28 के स्ट्राइक रेट के साथ 4 विकेट चटका चुके हैं और उनका इकोनामी रेट 9.7 का रहा है। अभी यह गेंदबाज ज्यादा अनुभवी नहीं है पर 150 किलोमीटर की रफ्तार कभी कभार दिखाने की क्षमता जरूर रखता है। मुंबई इंडियंस की टीम मार्को जेंसन पर अधिक निवेश कर रही है लेकिन यह खिलाड़ी भी अपनी रफ्तार के चलते सबसे तेज आईपीएल 2021 की गेंदबाजी में अपना नाम दर्ज करा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
