For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में हार्दिक पांड्या को नहीं मिलेगी बड़ी रकम, सहवाग ने बताया मुंबई किसे करे रिटेन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीगे के 14वें सीजन का लीग स्टेज समाप्त हो चुका है और रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा। हालांकि 5 बार की खिताबी चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिये यह सीजन उस कदर नहीं बीता है जिसकी उसके फैन्स को उम्मीद थी। लीग स्टेज समाप्त होने के बाद मुंबई की टीम ने 14 अंकों के साथ अपना आईपीएल सफर खत्म किया और नेट रन रेट में पिछड़ने के चलते वह आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर सकी। मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी संभालने के बाद तीसरी बार 5वें पायदान पर खत्म किया है और नेट रन रेट के चलते पांचवे पायदान पर रहकर आईपीएल का सफर खत्म किया है।

और पढ़ें: T20 World Cup के नॉकआउट मैचों को लेकर ICC ने बदला नियम, पहली बार टीमों को मिलेगी यह सुविधा

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये कई सालों से लगातार मिल रही सफलता का राज उसकी कोर टीम है जिसमें रोहित शर्मा, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है और इन्हीं के इर्द गिर्द बाकी टीम का चयन होता है। हालांकि अब आईपीएल 2022 के लिये होने वाले मेगा ऑक्शन में 2 नई टीमों के जुड़ने से चीजें काफी बदली हुई नजर आ सकती हैं, जिसमें खिलाड़ियों के रिटेन और रिलीज करने से संबंधित नियमों के लेकर अभी भी अधिकारियों की ओर से सूचित किया जाना बाकी है।

और पढ़ें: T20 World Cup में वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस बनी परेशानी, क्या चहल को मिलेगा वापसी का मौका

मुंबई को इन 3 खिलाड़ियों को करना चाहिये रिटेन

मुंबई को इन 3 खिलाड़ियों को करना चाहिये रिटेन

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन को लेकर अपने विचार रखे हैं और बताया है कि नीलामी में मुंबई इंडियंस को किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहिये। सहवाग का मानना है कि मुंबई को अगर मौका मिलता है और नियम मंजूरी देते हैं तो रोहित शर्मा, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह को रिटेन करना चाहिये।

न्यूज 18 से बात करते हुए सहवाग ने कहा,'मेरे हिसाब से मुंबई इंडियंस को ईशान किशन, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को रिटेन करना चाहिये। ईशान किशन मुंबई की टीम के लिये लंबे समय तक खेल सकते हैं, उम्र उन्ही के पक्ष में है।'

हार्दिक पांड्या को नहीं मिलेगी नीलामी में बड़ी रकम

हार्दिक पांड्या को नहीं मिलेगी नीलामी में बड़ी रकम

इस दौरान वीरेंदर सहवाग ने हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर भी बात की और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आईपीएल 2022 के लिये होने वाली नीलामी में वो ज्यादा बड़ी रकम हासिल कर पायेंगे।

उन्होंने कहा,'अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं करते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि नीलामी के दौरान उन्हें कोई बड़ी रकम मिल पायेगी, क्योंकि टीम को उनकी बैटिंग से ज्यादा फिटनेस और चोट की चिंता रहेगी। ऐसे में हर कोई उन पर दांव लगाने से पहले दो बार सोचेगा।'

पांड्या से बेहतर विकल्प हैं ईशान किशन

पांड्या से बेहतर विकल्प हैं ईशान किशन

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने आईपीएल के पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस के लिये गेंदबाजी नहीं की है। मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने का मानना है कि अगर इस हरफनमौला खिलाड़ी को गेंदबाजी के लिये जोर डाला गया तो उनकी बल्लेबाजी पर फर्क पड़ेगा। सहवाग ने मौजूदा फॉर्म की बात करते हुए कहा कि हार्दिक पांड्या की तुलना में ईशान किशन ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे।

उन्होंने कहा,'क्या वो गेंदबाजी करेंगे या नहीं, अगर वो खुद को फिट घोषित कर गेंदबाजी करना शुरू कर देते हैं तो टीमें उन्हें खरीदने की होड़ में लग जायेंगी, हालांकि ईशान किशन ने जिस तरह का प्रदर्शन आखिरी मैच में किया बहुत सारी टीमें चाहेंगी कि वो पूल में आये, क्योंकि वो टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं न कि हार्दिक पांड्या की तरह निचले क्रम पर खेलने वाले खिलाड़ी।'

Story first published: Sunday, October 10, 2021, 16:57 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+