For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2022 में डेविड वॉर्नर पर कौन सी टीम लगायेगी दांव, ब्रैड हॉग ने नीलामी को लेकर की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के लिये आईपीएल 2021 का सीजन जिस तरह से बीता था उसके बाद शायद ही किसी ने यह सोचा था कि यह विस्फोटक बल्लेबाज यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप में अपनी टीम को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभायेगा और मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनकर पहला खिताब जितायेगा। आईपीएल 2021 के दौरान डेविड वॉर्नर काफी खराब फॉर्म से गुजरे जिसके चलते उन्हें सीजन के पहले लेग में कप्तानी से हाथ धोनी पड़ा और दूसरे लेग के सिर्फ दो मैच बाद टीम से बाहर कर दिया गया। वहीं जब टी20 विश्वकप की शुरुआत हुई तो पहले दो मैच में वॉर्नर बल्ले से संघर्ष ही करते नजर आये जिसके बाद लगा कि शायद कंगारू टीम को बड़ा नुकसान होने वाला है।

और पढ़ें: '2-3 दिन तक कुछ समझ नहीं आया', T20 WC की टीम में शामिल नहीं किये जाने पर छलका चहल का दर्द

हालांकि श्रीलंका के खिलाफ खेले गये मैच में वॉर्नर ने अर्धशतक लगाकर वापसी की और यहां से वो लगातार अपनी टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ गये। इतना ही नहीं वॉर्नर ने सेमीफाइनल और फाइनल मैच में जो पारियां खेली उसी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना पहला खिताब जीत पाने में कामयाब हो सकी। ऐसे में जब अगले महीने आईपीएल 2022 के लिये की जाने वाली मेगा नीलामी की तैयारी हो रही होगी तो उस बीच इस खिलाड़ी पर कई टीमों की नजर रहेगी।

और पढ़ें: सिर्फ T20 WC में भाग लेने वाली टीम को भी मिला है ढेरों पैसा, जानें किस टीम के हिस्से आया कितना

आईपीएल 2022 में वापस लौटेंगे डेविड वॉर्नर

आईपीएल 2022 में वापस लौटेंगे डेविड वॉर्नर

माना जा रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन डेविड वॉर्नर को रिटेन नहीं करेगी जिसके चलते वह आईपीएल 2022 के ऑक्शन पूल में शामिल होंगे। वॉर्नर ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि वो आईपीएल 2022 में फिर से अपना नाम ड्रॉफ्ट में जरूर देंगे। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने वॉर्नर की तारीफ करते हुए कहा है कि विश्वकप में उनके प्रदर्शन ने एक बार फिर से उन्हें आईपीएल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल कर दिया है, जिन पर नीलामी के दौरान टीमों की निगाहें रहेंगी।

वॉर्नर ने आईपीएल में इस सीजन को छोड़कर काफी शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2016 में उन्हीं की कप्तानी में हैदराबाद की टीम ने अपना पहला खिताब जीता था जिसके बाद से वो 3 बार हैदराबाद की ओर से खेलते हुए ऑरेंज कैप विजेता रह चुके हैं। हालांकि आईपीएल 2021 के बाद वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये यह हिंट दिया था कि हैदराबाद के साथ उनका सफर समाप्त होने की ओर है।

इस टीम के साथ नजर आ सकते हैं वॉर्नर

इस टीम के साथ नजर आ सकते हैं वॉर्नर

ब्रैड हॉग ने आईपीएल 2022 में डेविड वॉर्नर के भविष्य पर बात करते हुए उस टीम के नाम की भविष्यवाणी की है जिसके साथ यह दिग्गज खिलाड़ी जुड़ सकता है। हॉग का मानना है कि आईपीएल 2022 में डेविड वॉर्नर आरसीबी की टीम के लिये खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा,'मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी अगर डेविड वॉर्नर अगले सीजन आरसीबी के लिये खेलते हुए नजर आते हैं। वह जिस तरह के बल्लेबाज हैं उसके हिसाब से बेंगलौर का विकेट उन्हें सूट करता है और जिस तरह से आरसीबी की टीम के लिये विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी है तो उन्हें एक नये कप्तान की भी तलाश होगी। ऐसे में आरसीबी की टीम उन्हें उनके कप्तानी के रिकॉर्ड के लिये भी टीम में शामिल कर सकती है।'

नहीं करेगी हैदराबाद की टीम रिटेन

नहीं करेगी हैदराबाद की टीम रिटेन

ब्रैड हॉग ने आगे बात करते हुए डेविड वॉर्नर को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में रिटेन किये जाने के फैसले पर भी अपनी राय रखी और कहा कि उन्हें यह होता नजर नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा,'मुझे नहीं लगता कि डेविड वॉर्नर अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में और खेलते हुए नजर आयेंगे। मुझे लगता है कि यहां पर फ्रैंचाइजी मैनेजमेंट और वॉर्नर के बीच के रिश्तों में थोड़ी दिक्कत आ गई है, जिसके चलते मुझे नहीं लगता की वो दोबारा इस टीम के लिये आगे खेलते नजर आयेंगे, या फिर हैदराबाद की टीम उन्हें रिटेन करेगी।'

Story first published: Monday, November 15, 2021, 18:38 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+