For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'2-3 दिन तक कुछ समझ नहीं आया', T20 WC की टीम में शामिल नहीं किये जाने पर छलका चहल का दर्द

नई दिल्ली। यूएई में खेले गये टी20 विश्वकप 2021 में भारतीय टीम के लिये कुछ भी उनके प्लान के हिसाब से नहीं घटा और विराट सेना को पहले दो मैचों में मिली हार के चलते सुपर 12 के लीग स्टेज से बाहर होना पड़ा। भारतीय टीम को अपने ओपनिंग मैच में पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड के हाथों शर्मनाक हार मिली, जिसने उसके सेमीफाइनल में न पहुंच पाने की राह तय कर दी। खिताब की सबसे प्रबल दावेदार टीमों में शामिल भारतीय टीम ने उम्मीदों के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया जिसके चलते फैन्स और विशेषज्ञों ने टीम की काफी आलोचना भी की।

और पढ़ें: सिर्फ T20 WC में भाग लेने वाली टीम को भी मिला है ढेरों पैसा, जानें किस टीम के हिस्से आया कितना

इस दौरान भारतीय टीम को अपने अनुभवी युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की कमी भी खली और खेल विशेषज्ञों ने टीम में उन्हें जगह न दिये जाने को हार के प्रमुख कारणों में से एक बताया। उल्लेखनीय है कि पिछले 4 सालों में युजवेंद्र चहल भारतीय टीम का अभिन्न अंग बन चुके थे और जब उन्हें टी20 विश्वकप की टीम में जगह नहीं मिली तो सभी हैरान रह गये।

और पढ़ें: T20 WC: 5 गलतियां जो न्यूजीलैंड पर पड़ी भारी, ऐतिहासिक पारी के बावजूद खिताब जीतने से चूके

4 साल तक खिलाया फिर टीम से किया बाहर

4 साल तक खिलाया फिर टीम से किया बाहर

टीम के ऐलान के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने चहल के बजाय चाहर को चुनने का कारण यूएई की परिस्थितियों को दिया और कहा कि यहां पर उन स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है जो कि गेंद को तेज फेंक सकते हैं, जिसकी वजह से चहल के बजाय चाहर और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई है। यहां पर हैरानी वाली बात यह रही कि यूएई में खेले गये दूसरे लेग में युजवेंद्र चहल ने इन्हीं पिचों पर शानदार गेंदबाजी की और कई विकेट चटकाये।

आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में चहल के प्रदर्शन को देख कर कई लोगों का मानना था कि जिस तरह से उनकी फॉर्म रही है उसे देखते हुए युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी हो सकती है। हालांकि जब 14 अक्टूबर को चयन समिति ने दोबारा टीम का ऐलान किया तो उसमें भी चहल को मौका नहीं दिया गया।

चयन न होने पर चहल ने तोड़ी चुप्पी

चयन न होने पर चहल ने तोड़ी चुप्पी

टी20 विश्वकप की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद युजवेंद्र चहल ने इस पर कोई बात नहीं की थी लेकिन अब विश्वकप खत्म हो जाने के बाद 31 वर्षीय स्पिन गेंदबाज ने इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है। युजवेंद्र चहल ने इस बात को स्वीकार किया है कि 2017 से लगातार टीम का चेहरा बने रहने के बावजूद जब उन्हें जगह नहीं मिली तो वह काफी उदास हो गये थे, हालांकि परिवार और दोस्तों के समर्थन ने उन्हें अपना आत्म-विश्वास हासिल करने में मदद की।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए चहल ने कहा,'मुझे पिछले 4 सालों में टीम से बाहर नहीं किया गया था, अचानक से जब इतना बड़ा इवेंट आया और मुझे बाहर कर दिया गया तो मुझे काफी बुरा लगा। मैं दो-तीन दिन तक काफी उदास रहा, लेकिन तब मुझे पता था कि आईपीएल का दूसरा लेग बस शुरू होने वाला है, जहां पर पहुंचकर मैंने अपने कोचों से काफी बात की। मेरी पत्नी और परिवार ने लगातार मेरा उत्साह बढ़ाया। मेरे फैन्स ने मुझे मोटिवेशनल पोस्ट भेजकर मेरा आत्म-विश्वास हासिल करने में मदद की। मैंन निश्चित किया कि मैं इस कन्फ्यूजन से बाहर आउंगा और अपनी ताकत पर काम करूंगा। मैं हमेशा दुखी होकर नहीं बैठ सकता था और आईपीएल में अपनी फॉर्म पर प्रभाव नहीं डाल सकता था।'

न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने पर होगी निगाह

न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने पर होगी निगाह

गौरतलब है कि चहल के इस निर्णय का प्रभाव उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा और वो जबरदस्त फॉर्म में नजर आये। इस बीच युजवेंद्र चहल एक बार फिर से भारतीय टीम की जर्सी में वापस लौटे हैं, जहां पर वो न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा बनेंगे।

आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल की निगाह इस सीरीज में अपने प्रदर्शन से यह साफ करने पर होगी कि अगर वो टी20 विश्वकप में चुने गये होते तो कहानी दूसरी होती। हालांकि टी20 विश्वकप 2021 के फाइनल में हार का सामना करने वाली कीवी टीम भी अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से ही उतरेगी।

Story first published: Monday, November 15, 2021, 17:54 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+