For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2022 : धोनी अपने करीबी दोस्त को भी नहीं रोक पाए, करियर खत्म होने की कगार पर

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 में भी खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने चार बार खिताब पर कब्जा किया। गत चैंपियन सीएसके में हालांकि आईपीएल 2022 में कुछ सितारे खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। दरअसल, जनवरी की शुरूआत में खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है। एक फ्रेंचाइजी 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। ऐसे में खबर आ रही है कि सीएसके उस खिलाड़ी को रिटेन नहीं करेगी जो धोनी का सबसे करीबी दोस्त है। जी हां, वो हैं सुरेश रैना। सूत्रों के अनुसार, आईपीएल 2022 के लिए सीएसके धोनी के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को भी रिटेन करने का फैसला किया है।

करियर खत्म होने की कगार पर
ऐसे में साफ है कि इस बार धोनी अपने दोस्त के बगैर मैदान पर उतरेंगे। धोनी भी अपने दोस्त रैना को बाहर होने से रोक नहीं पाए। इसका कारण है रैना का खराब दाैर से गुजरना। रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से उस दिन संन्यास लिया था, जिस दिन धोनी ने लिया था। धोनी और रैना की दोस्ती जगजाहिर है। जब टीम मुश्किल में होती थी तो रैना नैय्या पार लगाने का काम करते थे। यहां तक जब रैना कई बार खराब फाॅर्म से गुजरे तो धोनी ने उन्हें वापसी करने के लिए बार-बार माैके दिए। लेकिन अब रैना का क्रिकेट करियर पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर है।

यह भी पढ़ें- 'मैं चाहता हूं कि अय्यर इसे यादगार टेस्ट मैच बनाए', लक्ष्मण को सताई चिंता

छोड़ सकते हैं आईपीएल भी
ऐसी भी संभावना बनी हुई है कि रैना आईपीएल खेलना भी छोड़ सकते हैं। आईपीएल 2021 में रैना ने 12 मैच खेले थे, लेकिन वह 17.77 की एवरेज से सिर्फ 160 रन ही बना सके थे। हालांकि, रैना को पूरी दुनिया में मिस्टर आईपीएल के नाम से जाना जाता है क्योंकि आईपीएल में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्होंने 205 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 32.51 की एवरेज से 136.76 की स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए हैं। लेकिन अब रैना ने के लिए चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। ऐसे में वह आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं। अगर उनकी बोली नहीं लगती है तो फिर उनका करियर पूरी तरह से खत्म ही माना जाएगा। हालांकि दो नई टीमें इस बार आईपीएल में नजर आएंगे। संभावना है कि रैना को लखनऊ अपने साथ जोड़ ले।

Story first published: Thursday, November 25, 2021, 21:49 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+