For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2022 में CSK को किन 3 खिलाड़ियों को करना चाहिये रिटेन, धोनी की कप्तानी पर भी गंभीर ने दी राय

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 4 खिताब जीतकर दूसरे पायदान पर काबिज हैं और सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में काबिज हैं। आईपीएल के इतिहास में उनसे ज्यादा खिताब सिर्फ रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब जिताया है। हालांकि धोनी के कप्तानी रिकॉर्ड को देखें तो वो अपनी टीम को 12 में से 11 बार प्लेऑफ तक ले गये हैं जिसमें से 9 बार उनकी टीम ने फाइनल खेला है और उसके हिसाब से वो सबसे सफल कप्तान नजर आते हैं।

और पढ़ें: आखिर क्यों है सीएसके आईपीएल की सबसे सफल टीम, आशीष नेहरा ने किया कारणों का खुलासा

आईपीएल के इतिहास में धोनी पहले कप्तान थे जिन्होंने अपनी टीम के लिये लगातार दो सीजन (2010 और 2011) में खिताब जीता था और बाद में मुंबई इंडियंस के लिये रोहित शर्मा ने (2019, 2020) में यह कारनामा किया। सबसे ज्यादा टी20 खिताब जीतने वाले कप्तान की बात करें तो धोनी 6 खिताब के साथ सबसे ऊपर काबिज है, वहीं पर रोहित शर्मा 5 खिताब के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं।

और पढ़ें: दर्शकों के बीच भारत में खेला जायेगा आईपीएल 2022?, मेजबानी को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

धोनी नहीं हैं सबसे सफल कप्तान

इन रिकॉर्ड को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि धोनी टी20 प्रारूप के सबसे सफलतम कप्तान हैं और कई दिग्गजों का मानना है कि वो सबसे सफलतम कप्तान हैं। हालांकि पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए जब गौतम गंभीर से हां या न राउंड में आईफीएल के सबसे सफलतम कप्तान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने धोनी के फैन्स को निराश करने वाला जवाब दया।

गंभीर ने कहा,'नहीं, मेरे हिसाब से रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान हैं। अगर आप खिताब की बात करें तो एक के पास 4 ट्रॉफी हैं तो वहीं दूसरे के पास 5 खिताब।'

ऋतुराज-डुप्लेसिस का रहा जीत में अहम योगदान

गौतम गंभीर ने इस दौरान आईपीएल 2021 के दौरान सीएसके के खिताबी कैंपेन को याद किया और कहा कि उसकी जीत में सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस का हाथ है, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 756 रन जोड़े और आईपीएल के सीजन में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने कि लिस्ट में तीसरे स्थान पर अपना नाम शामिल कर लिया।

उन्होंने कहा,' मैं कहूंगा कि एक हद तक इस जोड़ी ने अहम योगदान दिया क्योंकि रॉबिन उथप्पा, मोइन अली और कई गेंदबाजों ने भी प्रदर्शन किया है। लेकिन हां सीएसके की शानदार लय में होने और खिताबी जीत हासिल करने में इस जोड़ी की फॉर्म का हाथ है।'

सीएसके को इन 3 खिलाड़ियों को करना चाहिये रिटेन

अंत में गंभीर से पूछा गया कि सीएसके की टीम को आईपीएल 2022 में कप्तान एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा और फाफ डुप्लेसिस के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करना चाहिये या नहीं। इसको लेकर धोनी ने जवाब दिया कि फिलहाल यह तय नहीं है कि कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है, साथ ही धोनी को रिटेन करना इस बात निर्भर करता है कि वो अगले साल किस रोल में नजर आने वाले हैं।

उन्होंने कहा,' यह धोनी पर निर्भर करता है कि वो अगले साल सीएसके के लिये किस रोल में नजर आने वाले हैं, लेकिन अगर मुझे रिटेन करने को कहा जाता है तो मैं ऋतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा और फाफ डुप्लेसिस की जोड़ी को रिटेन करूंगा।'

Story first published: Sunday, October 17, 2021, 2:17 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+