For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है KKR, इरफान पठान ने बताए नाम

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार 10 टीमें खिताब जीतने की होड़ में नजर आएंगी, लेकिन इसके शुरू होने से पहले बड़े स्तर पर खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है। पुरानी 8 फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ी रिटेन करने का माैका रहेगा। कुल खिलाड़ी हर फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती है। अब काैन सी फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को बरकरार रखती है, यह देखना दिलचस्प रहेगा। आठ आईपीएल टीमें 30 नवंबर से पहले आईपीएल 2022 के लिए अपनी रिटेंशन सूची तैयार करने की दिशा में काम कर रही हैं। ऐसे में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने सोमवार को बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) किन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

यह भी पढ़ें- धोनी IPL 2022 में खेलेंगे अंतिम मैच, फिर ये विदेशी खिलाड़ी बनेगा कप्तान, हुई भविष्यवाणी

इन दो भारतीयों को चुना

इन दो भारतीयों को चुना

इरफान ने कहा कि केकेआर वेंकटेश अय्यर को रिटेन नहीं करने का जोखिम नहीं उठा सकता है, अगर वह नीलामी पूल में जाता है तो ऑलराउंडर एक हॉट पिक होगा। 8 मौजूदा टीमें 3 से अधिक भारतीय खिलाड़ियों (कैप्ड या अनकैप्ड) को रिटेन नहीं कर सकती हैं, जबकि 2 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन नहीं कर सकती हैं। दो नई टीमों, अहमदाबाद और लखनऊ को तीन-तीन खिलाड़ी चुनने की अनुमति दी जाएगी। इरफान पठान का मानना ​​​​है कि केकेआर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर को अपनी दो भारतीय पसंद के रूप में लेंगे।

ये खिलाड़ी नीलामी में गया तो उसे वापस न पा सकेंगे

ये खिलाड़ी नीलामी में गया तो उसे वापस न पा सकेंगे

वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2021 के यूएई लेग में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने केकेआर के लिए 370 रन बनाए। साथ ही मध्यम गति से गेंदबाजी की और 3 विकेट भी चटकाए। केकेआर को फाइनल तक ले जाने के लिए वेंकटेश का अहम रोल रहा था। अपने आईपीएल 2021 के प्रदर्शन के दम पर ही अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई T20I सीरीज में भी डेब्यू किया। इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "शुभमन गिल के रूप में रिटेन किया उनका पहला खिलाड़ी होगा। वह कुछ साल पहले टीम में जुड़ा था और दूसरे खिलाड़ी के रूप में केकेआर को वरुण चक्रवर्ती या नीतीश राणा के बारे में सोचने की जरूरत है, लेकिन मैं वेंकटेश अय्यर के लिए जाऊंगा। अगर वह खिलाड़ी है जो अगर नीलामी में जाता है, तो वह एक दो ओवर गेंदबाजी करने की क्षमता के कारण महंगा बिक सकता है। फिर आप शायद उसे वापस न पा सकें।''

सुनील और रसेल दोनों को बरकरार रखना चाहिए

सुनील और रसेल दोनों को बरकरार रखना चाहिए

इस बीच, भारत के पूर्व ऑलराउंडर ने यह भी बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स सुनील नरेन और आंद्रे रसेल पर भी अपनी नजर रखेगा और हाल के दिनों में फिटनेस और फॉर्म के मुद्दों के बावजूद उन्हें बनाए रखेगा। नरेन ने आईपीएल 2021 में चमकते हुए 16 विकेट चटकाए। इरफान ने कहा, "आप उन दोनों को रखना चाहते हैं। मुझे पता है कि रसेल अपने करियर के चरम पर नहीं हैं। मुझे पता है कि केकेआर लॉकी फर्ग्यूसन के बारे में सोच रहा होगा। वह वास्तव में नई गेंद, पुरानी गेंद से यॉर्कर गेंदबाजी करने में वास्तव में अच्छा है। अगर मुझे उनके और पैट कमिंस के बीच चयन करना है तो वह मेरी पहली पसंद लाॅकी होंगे। मुझे लगता है कि वह गुणवत्तापूर्ण हैं। लेकिन जब सुनील नरेन और आंद्रे रसेल की बात आती है, तो वे गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं, मुझे पता है कि उनकी फिटनेस पर सवाल रहे हैं, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन आपको उन्हें 2 साल और देने की जरूरत है। वे कई बार विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं।"

इरफान पठान ने यह भी कहा कि केकेआर आईपीएल 2022 के लिए अपने कप्तान इयोन मॉर्गन को बरकरार नहीं रख सकता है। मॉर्गन पर बल्ले से खराब फॉर्म का दबाव था लेकिन उन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचाया।

Story first published: Monday, November 29, 2021, 14:43 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+