IPL 2016: रैना ने आईपीएल में पूरे किये 4000 रन, तोड़ा कोहली का रिकार्ड

नई दिल्ली। आईपीएल में विस्फोटक पारियों का सिलसिला जारी है जिसके कारण रोज रिकार्ड बनते और टूटते हैं। बुधवार को जहां आरसीबी के कैप्टन विराट कोहली ने आईपीएल में 4000 रन पूरे करके धमाल मचाया था उसके अगले दिन यानी गुरूवार को उस रिकार्ड को सुरेश रैना ने तोड़ दिया।

अब आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड कोहली के नाम पर नहीं बल्कि सुरेश रैना के नाम पर हैं। गुजरात लांयस के कैप्टन ने गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ नाबाद 53 रन की पारी खेलकर आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। रैना के अब 144 मैच में 4038 रन हो गए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 100 हैं।

इससे पहले आरसीबी के कप्‍तान विराट कोहली ने बुधवार को किंग्‍स इलेवन पंजाब के खिलाफ 50 गेंदों में 113 रन बनाकर आईपीएल में 4000 रन पूरे किए थे। कोहली के 136 मैचों में 4002 रन हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 113 रन है।

Story first published: Friday, May 20, 2016, 7:47 [IST]
Other articles published on May 20, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+