नई दिल्ली। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज और आईपीएल की गुजरात लायंस टीम के कैप्टन सुरेश रैना बहुत जल्द अपने जीवन की तीसरी पारी में कदम रखने जा रहे हैं।
पिछले साल अप्रैल महीने में ही अपने बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी के साथ जीवन की दूसरी पारी शुरू करने वाले हंसमुख प्लेयर सुरेश रैना अगले महीने पापा बन सकते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सुरेश रैना ने खुद इस बात का खुलासा किया।
रैना ने कहा कि हां मैं बहुत जल्द डैड बनने जा रहा हूं और इस बात के लिए बहुत ज्यादा खुश हूं, प्रियंका की डिलेवरी अगले महीने होगी। प्रियंका इस समय हॉलैंड में है क्योंकि वो वहां जॉब करती है। मेरी मां भी उसकी देखभाल के लिए वहीं हैं और मैं भी कुछ दिनों में वहां जाऊंगा।