For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Auction 2020: कंगारूओं को मिला खूब पैसा, अनकैप्ड इंडियंस भी मालामाल

IPL Auction Live

नई दिल्ली। आईपीएल की नीलामी का एक और सीजन समाप्त हो गया है। इस बार की नीलामी अगले साल होने वाले बड़े फेरबदल से पहले एक छोटी नीलामी थी। इस नीलामी में कंगारू खिलाड़ियों का बोलबाला रहा जिसमें सबसे बड़ी बाजी पैट कमिंस के हाथ लगी। कमिंस को 15.5 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।

और पढ़ें: IPL Auction 2020: नीलामी में सबकी नजरें आरसीबी की टीम पर, इन खिलाड़ियों पर लगा सकती है दांव

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस 10 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा खरीदे गए। उनका बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए था। विंडीज के बाए हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने भी प्रभावशाली कीमत में बिककर 8.5 करोड़ की बोली अपने नाम की जिनको किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने खरीदा।

आईपीएल नीलमी से जुड़ी अन्य खबरों के लिये क्लिक करें

इसके अलावा भारतीय अंडर-19 की खिलाड़ियों ने भी महफिल लूटने में कसर नहीं छोड़ी। अंडर-19 कप्तान प्रियम गर्ग और विराट सिंह को 1.9 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। मुंबई के लड़के यशस्वी जायसवाल को 2.4 करोड़ रुपये राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

IPL 2020 Auction Highlights:

09:56 PM

आईपीएल का ये नीलामी सत्र ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के नाम रहा. 12 कंगारू खिलाड़ियों पर कुल 54 करोड़ खर्च हुआ। सबसे ज्यादा कीमत हासिल की तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने जिनकी कीमत 15.50 करोड़ थी। इसके साथ ही भारत के अंडर-19 खिलाड़ियों ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कप्तान प्रियम गर्ग, कार्तिक सिंह, यशस्वी जायसवाल, विराट सिंह, रवि बिश्नोई को बेस प्राइज की तुलना में काफी अच्छी नीलामी मिली.

06:42 PM

चेन्नई सुपर किंग्स के हुए जॉश हेजलवुड, बेस प्राइस पर बिके, 2 करोड़ में खरीदा

06:41 PM

मुस्तफिजुर रहमान को नहीं मिला खरीदार, 1 करोड़ था बेस प्राइस

06:41 PM

अल्जारी जोसेफ को भी नहीं मिला खरीदार, 50 लाख था बेस प्राइस

06:39 PM

किंग्स इलेवन पंजाब के हुए जेम्स नीशम, 50 लाख में बिके

06:33 PM

सनराईजर्स हैदराबाद के हुए मिचेल मार्श, बेस प्राइस में खरीदा, 2 करोड़ में बिके

06:30 PM

नहीं बिके मार्टिन गप्टिल, मार्कस स्टॉयनिस, 1 करोड़ था बेस प्राइस

06:28 PM

मुंबई इंडियंस के हुुये सौरभ तिवारी, 50 लाख में बिके

06:28 PM

राजस्थान रॉयल्स के हुए डेविड मिलर, 75 लाख में बिके

06:27 PM

नहीं बिके एविन लुईस, 50 लाख था बेस प्राइस

06:26 PM
Mykhel

दिल्ली के हुए शिमरॉन हेटमायर, 7.75 करोड़ में बिके, 50 लाख था बेस प्राइस

06:04 PM

नहीं बिका 14 साल का अफगानी प्लेयर नूर अहमद, 30 लाख था बेस प्राइस

06:01 PM
Mykhel

किंग्स इलेवन पंजाब के हुए रवि बिश्नोई, 2 करोड़ में बिके

05:59 PM

केकेआर के हुए एम सिद्धार्थ, 20 लाख में बिके

05:56 PM

किंग्स इलेवन पंजाब के हुए ईशान पेरोल, 20 लाख में बिके

05:56 PM
Mykhel

राजस्थान ने कार्तिक त्यागी को खरीदा, 1.30 करोड़ में बिके

05:51 PM

राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में आकाश सिंह को खरीदा

05:47 PM

अनुज रावत को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, 80 लाख में बिके, 20 लाख था बेस प्राइस

05:44 PM

शाहरूख खान को नहीं मिला खरीदार, 20 लाख था बेस प्राइस

05:42 PM
Mykhel

राजस्थान रॉयल्स के हुए यशस्वी जायसवाल, 2.40 करोड़ में खरीदा

05:39 PM
Mykhel

4 करोड़ में केकेआर के हुए वरुण चक्रवर्ती, 30 लाख था बेस प्राइस

05:38 PM
Mykhel

दीपक हुड्डा को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा, 50 लाख में बिके

05:35 PM
Mykhel

प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा, 1.9 करोड़ में खरीदा, 20 लाख था बेस प्राइस

05:32 PM
Mykhel

विराट सिंह को सनराईजर्स हैदराबाद ने खरीदा, 1.9 करोड़ में खरीदा, 20 लाख था बेस प्राइस

05:30 PM
Mykhel

केकेआर के हुए राहुल त्रिपाठी, 60 लाख में खरीदा

05:27 PM

मनजोत कालरा, रोहन कदम, हरप्रीत भाटिया को नहीं मिला खरीदार, 20 लाख में भी नही बिके

05:16 PM

नही बिके हेडन वॉल्श जूनियर, जहीर खान, 50 लाख था बेस प्राइस

05:15 PM

इश सोढ़ी, एडम जम्पा को नहीं मिला खरीदार, बिना बिके वापस

05:14 PM
Mykhel

चेन्नई सुपर किंग्स ने पीयूष चावला को खरीदा, 6.75 करोड़ में बिके, 1 करोड़ था बेस प्राइस

05:09 PM
Mykhel

किंग्स इलेवन पंजाब के हुए शेल्डन कॉट्रेल, 8.50 करोड़ में खरीदा, 50 लाख था बेस प्राइस

05:04 PM

टिम साउथी को नही मिला खरीदार, 1 करोड़ था बेस प्राइस

05:03 PM
Mykhel

मुंबई के हुए नाथन कुल्टर नाइल, 8 करोड़ में बिके, 1 करोड़ था बेस प्राइस

04:59 PM

नहीं बिके एंड्रयू टॉय, 1 करोड़ था बेस प्राइस

04:59 PM
Mykhel

एक बार फिर राजस्थान के हुए जयदेव उनादकट, 3 करोड़ में खरीदा

04:56 PM
Mykhel

मोहित शर्मा को भी नहीं मिला खरीदार, 50 लाख था बेस प्राइस, डेल स्टेन में किसी ने नहीं दिखाया इंटरेस्ट, 2 करोड़ था बेस प्राइस

04:54 PM

काम नहीं आई शाई होप की ताबड़तोड़ पारी, आईपीएल में नहीं मिला खरीदार, 50 लाख था बेस प्राइस

04:53 PM

नमन ओझा, कुसल परेरा को नहीं मिला खरीदार, 50 लाख था बेस प्राइस

04:52 PM

हेनरी क्लासेन, मुस्तफिकुर रहीम को नहीं मिला खरीदार, आईपीएल नीलामी से खाली हाथ लौटे

04:49 PM
Mykhel

दिल्ली कैपिटल्स ने एलेक्स कैरी को खरीदा, 2.40 करोड़ में बिके, 50 लाख था बेस प्राइस

04:23 PM

क्रिस मॉरिस को आरसीबी ने खरीदा, 10 करोड़ में बिके, 1.50 करोड़ था बेस प्राइस

04:22 PM

50 लाख में भी नहीं बिके स्टुअर्ट बिनी, किसी ने नहीं खरीदा

04:17 PM

चेन्नई के हुए सैम करन, 5.50 करोड़ में बिके

04:11 PM

आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनें पैट कमिंस, 15.50 करोड़ में केकेआर ने खरीदा

04:03 PM

कॉलिन डि ग्रैंड होम को नहीं मिला खरीदार, 75 लाख था बेस प्राइस

04:02 PM

आईपीएल में युसुफ पठान को नहीं मिला खरीदार, 1 करोड़ था बेस प्राइस

04:01 PM

दिल्ली कैपिटल्स के हुए क्रिस वोक्स, बेस प्राइस पर बिके, 1.50 करोड़ में खरीदा

03:59 PM

ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा, 10.75 करोड़ में खरीदा, 2 करोड़ था बेस प्राइस

03:55 PM

एरॉन फिंच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा, 4.40 करोड़ में बिके।

03:54 PM

बेस प्राइस पर बिके जेसन रॉय, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 1.5 करोड़ में खरीदा

03:53 PM

राजस्थान ने रॉबिन उथप्पा को खरीदा, 3 करोड़ में खरीदा, 1.5 करोड़ था बेस प्राइस

03:41 PM

इयोन मोर्गन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, 5.25 करोड़ में खरीदा

03:38 PM

आरसीबी ने क्रिस मॉरिस को 10 करोड़ में खरीदा, 1.50 करोड़ था बेस प्राइस

02:39 PM

अब से कुछ देर में शुरु हो जायेगी आईपीएल के 13वें संस्करण के लिये खिलाड़ियों की नीलामी।

01:00 PM

आईपीएल में गुरुवार को ग्लेन मैक्सवैल, जेसन रॉय, कॉलिन ग्रैंडहोम, मुस्तफ़िज़ुर रहमान और अलज़ारी जोसफ की किस्मत भी खुल सकती है।

12:59 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज किये गये क्रिस लिन पर इस नीलामी में पैसों की बरसात हो सकती है। हाल ही में यूएई में हुए टी10 लीग में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए केकेआर एक बार फिर उन्हें अपने खेमे से जोड़ने की कोशिश करेगी। आईपीएल में क्रिस लिन ने अभी तक 41 मैचों में 1280 रन बनाए है। इस साल आईपीएल में उन्होंने 139.65 की स्ट्राइक रेट से 405 रन बनाए थे। वह डेक्कन चार्जस के लिए भी खेल चुके है।

12:56 PM

भारत के खिलाफ तूफानी 135 रनों की पारी खेलकर शिमरोन हेटमायर एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं। भले ही इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है लेकिन यह मुमकिन है कि बिड वॉर में यह करोड़ों में पहुंच जाये। आरसीबी की टीम इनकी फॉर्म को देखते हुए एक बार अपने खेमे में लेना चाहेगी। वह वेस्ट इंडीज़ के लिए 50 टी-20 मैचों में 1033 रन बना चुके है। उनका स्ट्राइक रेट 132.94 है।

12:54 PM

इयोन मोर्गन बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ शानदार कप्तान भी हैं। उनका बेस प्राइस एक करोड़ पचास लाख रुपये है। ऐसे में जब किंग्स इलेवन पंजाब टीम के पास कोई कप्तान नहीं है तो वह उनके लिये जा सकती है, हालांकि दूसरी टीम भी अधिक बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

12:51 PM

पैट कमिंस का इस बार आईपीएल में बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। वह ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ है। उनके पास दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ आईपीएल खेलने का अनुभव है। आईपीएल में पैट कमिंस अभी तक 16 मैच में 17 विकेट ले चुके है। आईपीएल में वह साल 2014-15 और 2017 में खेले है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने अभी तक 77 टी-20 अंतराष्ट्रीय मुक़ाबलों में 92 विकेट लिए है।

12:50 PM

अयाज मेनन के अनुसार अगर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क अपने आपको आईपीएल में उपलब्ध बताते है तो उन पर सबकी निगाहें रहेंगी

12:49 PM

सनराइजर्स हैदराबाद के पास 17 करोड़ रुपये हैं और उसे दो विदेशी खिलाड़ी सहित सात खिलाड़ी खरीदने हैं।

12:49 PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास 27.90 करोड़ रूपये हैं और उसे छह विदेशी खिलाड़ी सहित 12 खिलाड़ी खरीदने हैं।

12:48 PM

राजस्थान रॉयल्स के पास 28.90 करोड़ है और उसे चार विदेशी खिलाड़ी सहित 11 खिलाड़ी खरीदने हैं।

12:48 PM

मुंबई इंडियंस के पास 13.05 करोड़ है और उसे दो विदेशी खिलाड़ी सहित सात खिलाड़ी खरीदने हैं।

12:48 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 35.65 करोड़ है और उसे चार विदेशी खिलाड़ी सहित 11 खिलाड़ी खरीदने हैं।

12:48 PM

किंग्स इलेवन पंजाब के पास सबसे अधिक 42.70 करोड़ हैं और उसे चार विदेशी खिलाड़ी सहित नौ खिलाड़ी खरीदने हैं।

12:48 PM

दिल्ली कैपिटल्स के पास 27.85 करोड़ रुपये हैं और उसे 5 विदेशी खिलाड़ी सहित 11 खिलाड़ी खरीदने हैं

12:47 PM

चेन्नई सुपर किंग्स के पास 14.60 करोड़ रुपये हैं, और उसे दो विदेशी खिलाड़ी सहित पांच खिलाड़ी खरीदने है।

11:46 AM

नीलामी में सबसे पहले बल्लेबाजों पर, फिर ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर, फिर विकेटकीपर बल्लेबाजों पर, फिर तेज गेंदबाजों पर और आखिर में स्पिनर्स पर बोली लगाई जायेगी।

11:43 AM

नीलामी के दौरान कैप्ड खिलाड़ियों पर सबसे पहले बोली लगाई जायेगी और फिर अनकैप्ड खिलाड़ियों का रुख किया जायेगा।

11:43 AM

नीलामी में आखिरी समय पर फ्रैंचाइजियों की दरख्वास्त पर 24 नये नामों को जोड़ा गया है जिसमें वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स, ऑस्ट्रेलिया के डेनियल क्रिस्टियन , लेग स्पिनर एडम जम्पा, बंगलादेश के मुशफिकुर रहीम और सरे के 21 वषीर्य बल्लेबाज विल जैक्स शामिल हैं।

11:43 AM

आईपीएल 2020 की नीलामी का आगाज 2 करोड़ की बेस प्राइज वाले 7 खिलाड़ी एरॉन फिंच, क्रिस लिन, जेसन रॉय, इयोन मॉर्गन और रोबिन उथप्पा के साथ होगा।

10:09 AM

आईपीएल नीलामी की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण आप 3:30 बजे से स्टार स्पोर्टस पर देख सकते हैं और लगातार अपडेट के लिये MykhelHindi से जुड़े रहें।

09:48 AM

आईपीएल 2013 की नीलामी के लिये जिन 332 खिलाड़ियों को चुना गया है वो 997 खिलाड़ियों में से शॉर्टलिस्ट किये गये हैं, इनमें से 186 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 143 विदेशी और तीन खिलाड़ी असोसिएट सदस्यों के हैं।

09:46 AM

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पास 5 खिलाड़ियों की जगह बाकी है। इसमें से 3 जगह भारतीय और 2 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिये बाकी है। चेन्नई के पास 14.60 करोड़ रुपये की नीलामी राशि बची हुई है। जबकि वह 70.40 करोड़ पहले खर्च कर चुकी है।

09:45 AM

मुंबई इंडियंस की टीम के पास 7 खिलाड़ियों की जगह बाकी है। इसमें से 5 जगह भारतीय और 2 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिये बाकी है। मुंबई के पास 13.05 करोड़ रुपये की नीलामी राशि बची हुई है। जबकि वह 71.95 करोड़ पहले खर्च कर चुकी है।

09:44 AM

सनराईजर्स हैदराबाद की टीम के पास 7 खिलाड़ियों की जगह बाकी है। इसमें से 5 जगह भारतीय और 2 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिये बाकी है। हैदराबाद के पास 17 करोड़ रुपये की नीलामी राशि बची हुई है। जबकि वह 68 करोड़ पहले खर्च कर चुकी है।

09:29 AM

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के पास 9 खिलाड़ियों की जगह बाकी है। इसमें से 5 जगह भारतीय और 4 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिये बाकी है। पंजाब के पास 42.70 करोड़ रुपये की नीलामी राशि बची हुई है। जबकि वह 42.30 करोड़ पहले खर्च कर चुकी है।

09:27 AM

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के पास भी 11 खिलाड़ियों की जगह बाकी है। इसमें से 7 जगह भारतीय और 4 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिये बाकी है। कोलकाता के पास 35.65 करोड़ रुपये की नीलामी राशि बची हुई है। जबकि वह 49.35 करोड़ पहले खर्च कर चुकी है।

09:25 AM

दिल्ली की ही तरह राजस्थान की टीम के पास भी 11 खिलाड़ियों की जगह बाकी है। इसमें से 7 जगह भारतीय और 4 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिये बाकी है। राजस्थान के पास 28.90 की नीलामी राशि बची हुई है। जबकि वह 56.10 करोड़ पहले खर्च कर चुकी है।

09:17 AM

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास 11 खिलाड़ियों की जगह बाकी है जिसमें वह 6 घरेलू और 5 विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है। दिल्ली की टीम 57.75 करोड़ रुपये की खर्च कर चुकी है और उसके पास 27.85 करोड़ रुपये बचे हैं।

09:15 AM

आरसीबी की टीम के पास कुल 27.90 करोड़ रुपये बचे हैं जबकि वह 57.10 करोड़ रुपये खर्च चुकी है। आरसीबी की टीम के पास खिलाड़ियों की जगह बाकी है जिसमें से उसके पास 6 विदेशी और 6 भारतीय खिलाड़ियों की जगह बाकी है।

09:14 AM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पहली बार सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में आयोजित की जा रही है। आईपीएल 2020 नीलामी के लिए, प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास पिछली नीलामी से बची शेष राशि के अलावा 3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त पर्स होगा।

Story first published: Thursday, December 19, 2019, 21:56 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+