
सबसे पहले इन खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
आईपीएल 2020 की नीलामी का आगाज 2 करोड़ की बेस प्राइज वाले 7 खिलाड़ी एरॉन फिंच, क्रिस लिन, जेसन रॉय, इयोन मॉर्गन और रोबिन उथप्पा के साथ होगा। आईपीएल 2013 की नीलामी के लिये ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल मार्श, डेल स्टेन और एंजेलो मैथ्यूज ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा है, वहीं भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने अपना बेस प्राइज डेढ़ करोड़ रुपये रखा है।

आखिरी समय पर लिस्ट में जुड़े 24 नये नाम
नीलामी में आखिरी समय पर फ्रैंचाइजियों की दरख्वास्त पर 24 नये नामों को जोड़ा गया है जिसमें वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स, ऑस्ट्रेलिया के डेनियल क्रिस्टियन , लेग स्पिनर एडम जम्पा, बंगलादेश के मुशफिकुर रहीम और सरे के 21 वषीर्य बल्लेबाज विल जैक्स शामिल हैं।

इस क्रम मेंं होगी खिलाड़ियों की नीलामी
नीलामी के दौरान कैप्ड खिलाड़ियों पर सबसे पहले बोली लगाई जायेगी और फिर अनकैप्ड खिलाड़ियों का रुख किया जायेगा। नीलामी में सबसे पहले बल्लेबाजों पर, फिर ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर, फिर विकेटकीपर बल्लेबाजों पर, फिर तेज गेंदबाजों पर और आखिर में स्पिनर्स पर बोली लगाई जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications
