For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 की नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 6 खिलाड़ियों को किया रिलीज, इन दो प्लेयर्स को RCB से किया ट्रेड

IPL Auction 2021 Delhi Capitals traded Daniel Sams Harshal Patel with RCB See full list of retained and released players: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आईपीएल (IPL) 2021 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने की लिस्ट को सौंपने की आज आखिरी तारीख थी। इसी के तहत सभी 8 टीमों ने खिलाड़ियों की लिस्ट को बीसीसीआई को सौंपा है। जहां आरसीबी, किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज करने का काम किया है तो वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम उन चुनिंदा टीमों में शामिल रही जिसने टीम में ज्यादा फेरबदल नहीं किये।

इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज और 2 खिलाड़ियों को ट्रेड करने का काम किया है, हालांकि रिलीज किये जाने वाले खिलाड़ियों में 4 विदेशी और 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। दिल्ली की टीम ने जेसन रॉय, एलेक्स कैरी, कीमो पॉल, संदीप लमिछाने, तुषार देशपांडे और मोहित शर्मा को रिलीज करने का काम किया है जबकि डैनियल सैम्स और हरफनमौला खिलाड़ी हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ ट्रेड किया है।

और पढ़ें: घर बैठे आप भी कमा सकते हैं अरबों रूपए, अपनाए ये तरीका

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से किया गया यह ट्रेड पूरी तरह से कैश ट्रेड रहा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की टीम के पास जेसन रॉय को रिलीज करने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं था, चूंकि वह सलामी बल्लेबाज हैं और दिल्ली की टीम पहले ही इसकी संख्या काफी ज्यादा है।

वहीं एलेक्स कैरी को बाहर करने का मतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम विदेशी के बजाय भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल करना चाहती है। वहीं मोहित शर्मा पिछले सीजन एक ही मैच खेल सके थे तो संदीप लमिछाने को पूरे सीजन खेलने का मौका ही नहीं मिल पाया था।

वहीं जेसन रॉय ने पिछली बार सीजन के शुरू होने से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने डैनियल सैम्स को टीम के साथ जोड़ा था। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने रॉय को रिलीज कर सैम्स को ट्रेड कर दिया काफी समझदार कदम उठाया।

और पढ़ें: IPL 2021 की नीलामी में KXIP के पास होंगे सबसे ज्यादा पैसे, मैक्सवेल को किया बाहर, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से रिटेन किये खिलाड़ियों की लिस्ट: श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, आवेश खान, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, पृथ्वी शॉ, आर अश्विन, ऋषभ पंत, शिखर धवन, ललित यादव, मार्कस स्टॉयनिस, शिमरोन हेटमायर, डैनियल सैम्स, एनरिच नॉर्खिया, प्रवीण दुबे और क्रिस वोक्स।

Story first published: Wednesday, January 20, 2021, 21:03 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+