For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 की नीलामी में KXIP के पास होंगे सबसे ज्यादा पैसे, मैक्सवेल को किया बाहर, देखें पूरी लिस्ट

IPL Auction 2021 Kings Xi Punjab Released Glenn Maxwell Know full list of retained and released players: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन की तैयारियां शुरु कर दी हैं जिसको लेकर बोर्ड ने सभी फ्रैंचाइजियों से 20 जनवरी तक नीलामी से पहले रिटेन और रिलीज किये जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने को कहा था। सभी टीमों ने बीसीसीआई (BCCI) को यह लिस्ट सौंप दी है। इस फेहरिस्त में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम ने बड़ा बदलाव करते हुए 5 साल में पहली बार अपनी टीम के कोच को रिटेन करने का काम किया है।

उल्लेखनीय है कि किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम ने पिछले साल ही अनिल कुंबले को बतौर कोच टीम से जोड़ने का काम किया था और पिछले 5 सालों में पहली बार उसने कोच न बदलने का फैसला किया है।

वहीं किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम ने फ्रैंचाइजी से 9 खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है जिसमें 5 विदेशी और 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की ओर से रिलीज किये गये खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम ग्लेन मैक्सवेल का है जिन्होंने आईपीएल के 13वें सीजन में एक भी छक्का नहीं लगाया था और काफी खराब प्रदर्शन किया था।

और पढ़ें: घर बैठे आप भी कमा सकते हैं अरबों रूपए, अपनाए ये तरीका

हालांकि मैक्सवेल का बीबीएल और भारत के खिलाफ सीमित ओवर्स सीरीज में प्रदर्शन शानदार है लेकिन फ्रैंचाइजी ने इस बार जुआ खेलने से बेहतर उन्हें रिलीज करने का फैसला किया है। वहीं पंजाब की टीम ने करुण नायर, हार्डस विलजॉन, जगदीश सुचिथ, मुजीब उर रहमान, शेल्डन कॉट्रेल, जिम्मी नीशम, कृष्णप्पा गौतम और तजिंदर सिंह को रिलीज करने का फैसला किया है।

टीम से 9 खिलाड़ियों को रिलीज करने के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम के पास नीलामी के दौरान पर्स में करीब 53.2 करोड़ रुपये खर्च करने के लिये बचेंगे जो कि बाकी टीमों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं।

और पढ़ें: IPL 2021 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने स्मिथ को किया बाहर, सैमसन करेंगे कप्तानी, देखे लिस्ट

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की ओर से रिटेन किये गये खिलाड़ी: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नालकंडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और ईशान पैरोल।

Story first published: Wednesday, January 20, 2021, 20:26 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+