For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 के लिये लौटा VIVO, बीसीसीआई ने कन्फर्म की 14वें सीजन की टाइटल स्पॉन्सरशिप

IPL Auction 2021 Governing Council confirms Vivo coming back for Season 14 as Title Sponsor: नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर और अमीर टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन (IPL 2021) के लिये खिलाड़ियों की नीलामी का आगाज हो चुका है। चेन्नई में जारी इस नीलामी की शुरुआत में गवर्निंग काउंसिल ने अपने 14वें सीजन के लिये टाइटल स्पॉन्सरशिप का ऐलान करते हुए बताया कि वीवो इस साल के ऑक्शन के लिये वापसी कर रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग के गवर्निंग काउंसिल चीफ बृजेश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि आईपीएल 2021 के लिये वीवो ने वापसी की है और इस साल का सीजन वीवो आईपीएल के नाम से जाना जायेगा।

उल्लेखनीय है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसी खबरें आ रही थी कि वीवो इस सीजन भी वापसी नहीं करेगा और टाइटल स्पॉन्सरशिप के अधिकार ड्रीम 11 या अनअकेडमी को दिये जा सकते हैं। गौरतलब है कि चीनी मोबाइल कंपनी वीवो ने पिछले साल भारत और चीन के बीच राजनैतिक संबंधों में तल्खी आने के बाद चीनी उत्पादों को बहिष्कार करने की मांग पैदा हो गई थी, जिसके बाद वीवो को 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप से पीछे होना पड़ा।

और पढ़ें: IND vs ENG: शोएब अख्तर ने बताया क्या होगी भारत की अगली चाल, कैसे तोड़ेगा इंग्लैंड का हौंसला

बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 के लिये दोबारा टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिये टेंडर मंगाये और जिसके बाद ड्रीम 11 को यह सीजन टाइटल स्पॉन्सरशिप मिल गई।

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने साल 2022 में आईपीएल की टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है जिसके बाद बोर्ड दोबारा से नीलामी के लिये टेंडर मंगायेगा और इस दौरान वह अगले 3 सालों के लिये स्पॉन्सरशिप करार देने का फैसला किया है।

और पढ़ें: IPL 2021: फ्री में देख सकेंगे आईपीएल के 14वें सीजन की नीलामी का लाइव टेलिकास्ट, जानें कैसे

बीसीसीआई गवर्निंग काउंसिल ने साफ किया है कि आईपीएल 2021 के लिये सभी स्पॉन्सर वापसी कर रहे हैं। फिलहाल बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें सीजन की तारीखों का ऐलान नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट की मानें तो इसका आगाज 11 अप्रैल से होगा और इसका फाइनल 7 से 8 जून के बीच खेला जायेगा।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 15:33 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+