Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: कोलकाता ने हरभजन पर लगाया दांव, जानें कैसी है टीम और पर्स में बचे कितने पैसे

KKR Full Squad| KKR Full List of Players| IPL Auction 2021| Shakib Al Hasan | वनइंडिया हिंदी

IPL Auction 2021 Kolkata knight riders Complete players list team remaining purse amount Most valuable players: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिये गुरुवार को चेन्नई में हुई खिलाड़ियों की नीलामी समाप्त हो गई है। इस नीलामी के साथ ही आईपीएल 2021 के लिये टीमों की तैयारियों का पहला चरण भी समाप्त हुआ और अब टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों के साथ खिताब को जीतने के लिये रणनीति बनाती नजर आयेंगी। दुनिया की सबसे मशहूर और अमीर क्रिकट टी20 लीग का खिताब हासिल करने के लिये फ्रैंचाइजियों ने रणनीति के तहत गुरुवार को नीलमी में भाग लिया और अपनी टीम की जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों पर दांव लगाया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने नीलामी के दौरान 2 विदेशी खिलाड़ियों समेत 8 प्लेयर्स को खरीदने का काम किया और अपनी बेंच स्ट्रेंथ में मजबूती लाने की ओर कदम बढ़ाया। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने ऑक्शन से पहले अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन करने का काम किया था।

और पढ़ें: IPL 2021: नीलामी में सबसे किफायती रही हैदराबाद, जानें कैसी है पूरी टीम और पर्स में बचे कितने पैसे

केकेआर की टीम ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन के रूप में अपना पहला खिलाड़ी खरीदा। केकेआर की टीम ने शाकिब अल हसन को 3.20 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया। उल्लेखनीय है कि 2 करोड़ के बेस प्राइज वाले शाकिब अल हसन पहले भी केकेआर की खिताबी विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं, ऐसे में यह उनकी घर वापसी ही थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने शाकिब अल हसन के अलावा बेन कटिंग को 75 लाख के उनके बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया। 50 लाख के बेस प्राइस पर केकेआर की टीम ने बल्लेबाज करुण नायर और ऑलराउंडर पवन नेगी को टीम में शामिल किया, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रिलीज किये गये हरभजन सिंह को भी कोलकाता की टीम ने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2021: नीलामी के दौरान सीएसके की टीम से जुड़े यह खिला़डी, जानें कैसी है टीम और पर्स में बचे कितने पैसे

इसके अलावा केकेआर की टीम ने युवा गेंदबाज वेंकटेश अय्यर, वैभव अरोरा और विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्शन को टीम में शामिल करने का काम किया। नीलामी के खत्म होने के बाद केकेआर की टीम में पूरे 25 खिलाड़ी हो गये हैं और उसके पर्स में अभी भी 3.20 करोड़ रुपये बाकी हैं।

आईपीएल 2021 के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की पूरी टीम: दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितिश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुबमन गिल, सुनील नरेन, इयोन मोर्गन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, अली खान, टिम स्टेफर्ट, शाकिब अल हसन, बेन कटिंग, हरभजन सिंह, करुण नायर, पवन नेगी, वेंकटेश अय्यर, वैभव अरोरा और विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्शन।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 22:19 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+