For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: नीलामी के दौरान सीएसके की टीम से जुड़े यह खिला़डी, जानें कैसी है टीम और पर्स में बचे कितने पैसे

IPL 2021 Auction: CSK complete players list | squad details | IPL CSK Team 2021 | वनइंडिया हिंदी

IPL Auction 2021 Chennai Super kings Complete players list team remaining purse amount Most valuable players: नई दिल्ली। दुनिया की सबसे अमीर और मशहूर क्रिकेट टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को चेन्नई में आयोजित की गई खिलाड़ियों की नीलामी समाप्त हो गई है। बेसब्री से अपनी पसंदीदा टीमों से जुड़ने वाले नये खिलाड़ियों का नाम जानने को बेताब फैन्स के लिये इस मिनी ऑक्शन के दौरान फ्रैंचाइजियों ने खुल कर बोली लगाई। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के दौरान फ्लॉप रही 3 बार की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी नीलामी के दौरान अलग अवतार में नजर आई और शेन वॉटसन के साथ टीम के स्पिनर्स को रिलीज करने के बाद बनी खाली जगह को भरते हुए नजर आई।

आईपीएल 2021 के लिये हुए इस नीलामी के दौरान 3 बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एक विदेशी खिलाड़ी समेत 6 प्लेयर्स टीम में शामिल करने का काम किया। एमएस धोनी की कप्तानी में एक बार फिर मैदान पर उतरने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली पर सबसे ज्यादा दांव लगाया और 7 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इस दौरान उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

और पढ़ें: IPL 2021: नीलामी के दौरान राजस्थान की टीम से जुड़े यह खिला़डी, जानें कैसी है टीम और पर्स में बचे कितने पैसे

वहीं सीएसके की टीम ने युवा स्पिन ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौथम को भी उनकी बेस प्राइस की 46 गुना रकम चुका कर अपनी टीम से जोड़ने का काम किया। 20 लाख की बेस प्राइस वाले कृष्णप्पा गौथम को चेन्नई ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदने का काम किया। इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गये।

इतना ही नहीं सीएक की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के मैच विनर चेतेश्वर पुजारा को भी 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल करने का काम किया। इनके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने युवा भारती गेंदबाज भगथ वर्मा, हरिशंकर रेड्डी और बल्लेबाज हरि निशानाथ को 20 लाख प्रति खिलाड़ी के हिसाब से अपनी टीम में शामिल करने का काम किया।
नीलामी के बाद चेन्नई की टीम के पास कुल 25 खिलाड़ी हो गये हैं और अभी भी टीम के पास पर्स में 2.55 करोड़ रुपये बाकी है।

और पढ़ें: IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने खरीदा, नीलामी के बाद जानें कैसी है टीम और पर्स में बचे कितने पैसे

आईपीएल 2021 के लिये चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super kings) की पूरी टीम: महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना (Suresh Raina), फाफ डुप्लेसिस, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, जोश हेजलवुड, लुंगी एंगिडी, अंबति रायडु, कर्ण शर्मा, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ऋतुराज गायकवाड़, एन जगदीशन, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, केएम आसिफ, आर साई किशोर, रॉबि उथप्पा, मोइन अली, कृष्णप्पा गौथम, चेतेश्वर पुजारा, भगथ वर्मा, हरिशंकर रेड्डी और बल्लेबाज हरि निशानाथ।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 21:41 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+