Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: पंजाब ने पेसर्स पर लुटाया पैसा, नीलामी के बाद जानें कैसी है टीम और पर्स में बचे कितने पैसे

Punjab Kings Full Squad| IPL 2021 Auction| KL Rahul| Jhye Richardson| वनइंडिया हिंदी

IPL Auction 2021 Punjab Kings Complete players list team remaining purse amount Most valuable players: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिये गुरुवार को चेन्नई में नीलामी का आयोजन किया गया। इस नीलामी के दौरान पंजाब किंग्स की टीम सबसे ज्यादा पर्स में पैसे लेकर उतरी थी और उम्मीद के मुताबिक उसने काफी पैसे खर्च भी किये। पंजाब किंग्स की टीम ने 9 खिलाड़ियों की जरूरत थी जिसे उसने 34.4 करोड़ रुपये खर्च कर पूरा भी किया। नीलामी के दौरान पंजाब किंग्स की टीम ने 5 विदेशी और 4 भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने का काम किया।

पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन नये नाम और नये लोगो के साथ उतरी है, इसी के तहत उसने नीलामी में भी कुछ नया करने की बात सोची। अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूत करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने झाई रिचर्डसन पर सबसे बड़ा दांव लगाया और 14 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। रिचर्डसन का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था।

और पढ़ें: IPL 2021: कोलकाता ने हरभजन पर लगाया दांव, जानें कैसी है टीम और पर्स में बचे कितने पैसे

वहीं ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था उन्हें भी पंजाब किंग्स की टीम ने 8 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया। इसके अलावा पंजाब किंग्स ने डेविड मलान को 1.50 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदने का काम किया तो वहीं मोइसिस हेनरिक्स को 4.20 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया।

पंजाब किंग्स की टीम ने फैबियन एलेन को भी 75 लाख के बेस प्राइस पर खरीदने का काम किया। पंजाब की टीम ने सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों पर ही पैसा नहीं लुटाया बल्कि युवा भारतीय बल्लेबाजों पर भी खर्च करने का काम किया। युवा बल्लेबाज शाहरुख खान को पंजाब किंग्स की टीम ने 5.25 करोड़ में खरीदने का काम किया, जिनका बेस प्राइस महज 20 लाख रुपये था।

और पढ़ें: IPL 2021: नीलामी में सबसे किफायती रही हैदराबाद, जानें कैसी है पूरी टीम और पर्स में बचे कितने पैसे

पंजाब किंग्स की टीम ने इन खिलाड़ियों के अलावा दो हरफनमौला खिलाड़ी सौरभ कुमार और उत्कर्ष सिंह को 20 लाख रुपये प्रति खिलाड़ी की दर से खरीदने का काम किया। वहीं जलज सक्सेना को 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया। आपको बता दें कि नीलामी के बाद पंजाब किंग्स की टीम के पर्स में 18.80 करोड़ रुपये बाकी है।

आईपीएल 2021 के लिये पंजाब किंग्स की पूरी टीम: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नालकंडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, ईशान पैरोल, सौरभ कुमार, फैबियन एलन, उत्कर्ष सिंह, जलज सक्सेना, मोइसिस हेनरिक्स, राइली मेरेडिथ, शाहरुख खान, जाय रिचर्डसन, डेविड मलान।

Story first published: Friday, February 19, 2021, 1:16 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+