
एसआरएच ऑक्शन गर्ल-
इस बार भी ऐसा ही चेहरा थी सनराइजर्स हैदराबाद की मिस्ट्री गर्ल जो एसआरएच ऑक्शन गर्ल के नाम से चर्चित हो गई है। इस लड़की का नाम काव्या मारन है।
काव्या सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की सीआईओ हैं। काव्या के आसपास टीम के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण, मुथैया मुरलीधरन और ट्रेवर बेलिस जैसे लीजेंड बैठे थे। इनके बीच काव्या को पहचाना नहीं जा सका लेकिन अब इस मिस्ट्री गर्ल का रहस्य खुल गया है।
बतौर बल्लेबाज ही ऑलराउंडरों का अधिक उपयोगी करेगी राजस्थान रॉयल्स, संगकारा का खुलासा

काव्या सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की सीआईओ हैं-
काव्या ने खुद ट्विटर पर जाकर फ्रेंचाइजी के फैंस को नीलामी के बारे में अवगत कराया कि वे अब तक जैसा चल रहा है उससे बहुत खुश हैं।
वह केवल 29 साल की हैं और पहले भी नीलामी में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। वह वह मीडिया हस्ती कलानिथ मारन की बेटी हैं और SUN म्यूजिक व SUN टीवी के एफएम चैनलों का हिस्सा हैं। काव्या ने पिछले दिनों आईपीएल में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ये है सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी स्थिति-
SRH ने केवल तीन उपलब्ध स्लॉट्स के साथ नीलामी में प्रवेश किया, जिसमें से केवल एक विदेशी खिलाड़ी के लिए था।
सैलरी कैप: 10.75 करोड़ रुपये
SRH खर्च किए गए पैसे: 3.8 करोड़ रु
SRH प्लेयर्स की खरीदारी: जगदीश सुचित (30 लाख रुपये), मुजीब उर रहमान (1.5 करोड़ रुपये), केदार जाधव (2 करोड़ रुपये)।
SRH रिटेन प्लेयर्स : डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्दार्थ कौल, खलील अहमद, टी नटाराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, मिशेल मार्श, जेसन होल्डर, अब्दुल समद
आईपीएल 2021 के लिये सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की पूरी टीम: डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, बासिल थंपी, भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी नटराजन, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा, अब्दुल समद, मिचेल मार्श, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, विराट सिंह, मुजीब उर रहमान, केदार जाधव और जगदीश सुचित।


Click it and Unblock the Notifications