
80 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदे 4 खिलाड़ी
इस राउंड में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सबसे ज्यादा 80 लाख रुपये खर्च कर 4 खिलाड़ियों को शामिल करने का काम किया। दिल्ली की टीम ने इस दौरान 2 गेंदबाज, 1 ऑलराउंडर और एक विकेटकीपर को शामिल करने का काम किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सभी खिलाड़ियों को 20 लाख रुपये प्रति खिलाड़ी की दर से खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने एम सिद्धार्थ, लुकमन हुसैन मेरवाल, हरफनमौला खिलाड़ी रिपल पटेल और विकेटकीपर विष्णु विनोद को शामिल करने का काम किया।

आरसीबी ने भी 3 खिलाड़ियों को खरीदा
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 60 लाख रुपये खर्च कर अपनी टीम में 3 खिलाड़ियों को शामिल करने का काम किया। आरसीबी की टीम ने अपने खेमे से दो बल्लेबाज और एक विकेटकीपर बल्लेबाज को जोड़ने का काम किया। आरसीबी की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ताबड़तोड़ शतक लगाने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन को अपने साथ जोड़ने का काम किया तो वहीं पर सचिन बेबी और रजत पाटीदार को शामिल करने का काम किया।

हैदराबाद-राजस्थान-कोलकाता भी मैदान में
गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने गेंदबाज जगदीश सुचित को 30 लाख रुपये में खरीदकर अपने खेमे में शामिल किया तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने केसी करियप्पा पर दांव लगाने का काम किया। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन पर दांव लगाया। दोनों ही खिलाड़ियों की कीमत 20 लाख रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications
