For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Auction 2020: सिर्फ 22 खिलाड़ियों के साथ खिताब की रेस में उतरेगी दिल्ली, देखें कैसी है टीम

नई दिल्ली। आईपीएल में लगभग 11 साल के इंतजार के बाद 12वें सीजन में पहली बार प्लेऑफ में जगह बना पाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस साल खिताब जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी को मद्देनजर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गुरुवार को हुई नीलामी में 5 विदेशी और 3 भारतीय समेत 8 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। हालांकि दिल्ली के पास अभी भी 3 खिलाड़ियों की जगह बाकी है और पर्स में 9 करोड़ रुपये बाकी हैं बावजूद इसके दिल्ली की टीम ने 22 खिलाड़ियों के साथ इस सीजन में खेलने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम ने पहले ही 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया था जबकि नीलामी से पहले अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन को ट्रेडिंग विंडो के दौरान ट्रेड किया था।

और पढ़ें: IPL Auction 2020: KKR ने खरीदा आईपीएल का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, कभी टीम के खिलाफ ली थी हैट्रिक

गुरुवार को हुई नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पैट कमिंस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों के पीछे रेस लगाई पर यह दोनों ही खिलाड़ी उसके हाथ नहीं आये। हालांकि दिल्ली की टीम शिमरोन हेटमायर, एलेक्स कैरी और क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर लिया।

दिल्ली के लिये हेटमायर सबसे महंगे बिड रहे जिनका बेस प्राइस 50 लाख था लेकिन नीलामी के दौरान वह 7.75 करोड़ में बिके। दिल्ली को जेसन रॉय अपनी बेस प्राइस पर एक मजबूत ऑलराउंडर के रूप में मिले। वहीं ऋषभ पंत के अलावा टीम ने एलेक्स कैरी को दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल किया है।

और पढ़ें: IPL Auction 2020: सीजन की सबसे कम प्लेयर्स वाली टीम बनी आरसीबी, जानें नीलामी के बाद क्या है हाल

इस बार नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने जिन खिलाड़ियों को खरीदा

खिलाड़ी देश बेस प्राइस सोल्ड प्राइस
जेसन रॉय इंग्लैंड 1.50 करोड़ 1.50 करोड़
क्रिस वोक्स इंग्लैंड 1.50 करोड़ 1.50 करोड़
एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलिया 50 लाख 2.40 करोड़
शिमरॉन हेटमायर वेस्टइंडीज 50 लाख 7.75 करोड़
मोहित शर्मा भारत 50 लाख 50 लाख
मार्कस स्टॉयनिस ऑस्ट्रेलिया 1 करोड़ 4.80 करोड़
तुषार देशपांडे भारत 20 लाख 20 लाख
ललित यादव भारत 20 लाख 20 लाख

आईपीएल 13 के लिये दिल्ली कैपिटल्स की टीम
शिमरॉन हेटमायर, ललित यादव, मार्कस स्टॉयनिस, तुषार देशपांडे, मोहित शर्मा, एलेक्स कैरी, क्रिस वोक्स, जेसन रॉय, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, कीमो पॉल, कगिसो रबाडा, आवेश खान, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, संदीप लामिछाने, ऋषभ पंत, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर।

Story first published: Friday, December 20, 2019, 12:39 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+