For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Auction 2020: सीजन की सबसे कम प्लेयर्स वाली टीम बनी आरसीबी, जानें नीलामी के बाद क्या है हाल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के आगाज से लेकर अब तक स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अब तक एक भी खिताब हासिल कर पाने में कामयाब नहीं रही है। आरसीबी की टीम ने फाइनल तक का सफर तो तय किया लेकिन खिताब हासिल कर पाने में नाकाम रही। हर बार की तरह इस बार भी नीलामी में आरसीबी का ध्यान स्टार खिलाड़ियों को लेने पर रहा। हालांकि 12 खिलाड़ियों की जगह वाली इस टीम ने सिर्फ 8 खिलाड़ियों को खरीदा और 21 खिलाड़ियों के साथ इस सीजन की सबसे कम प्लेयर्स वाली टीम बन गई है।

और पढ़ें: IPL 2020 Auction: नीलामी के बाद कुछ ऐसे नजर आ रही है राजस्थान की टीम, भारतीयों पर बरसाया पैसा

आरसीबी के पास अभी भी पर्स में 6 करोड़ 40 लाख रुपये बाकी थे लेकिन बावजूद इसके उसने 4 जगहों पर खिलाड़ियों को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। गुरुवार को हुई नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा, जिनमें 6 विदेशी और 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल रहे।

आरसीबी के लिये नीलामी में सबसे बड़ी बिड जो रही वह थी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच और साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस। आरसीबी ने 1 करोड़ की बेस प्राइस वाले एरॉन फिंच को जहां 4.40 करोड़ में खरीदा वहीं 1.50 करोड़ की बेस प्राइस वाले क्रिस मॉरिस को 10 करोड़ में। वहीं टीम में पिछले सीजन चोट की वजह से बाहर हो गये साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी डेल स्टेन को बेस प्राइस में खरीदा। वह तीसरी बार में बिके, पहली 2 बार किसी टीम ने उनमें रूचि नहीं दिखाई।

और पढ़ें: IPL Auction 2020: नीलामी में सबसे सफल रही पंजाब, 25 खिलाड़ी पूरे और बचाये 16.50 करोड़, देखें टीम

इस सीजन नीलामी में खरीदे गये खिलाड़ी

खिलाड़ी देश बेस प्राइस सोल्ड
ईसुरु उडाना श्रीलंका 50 लाख 50 लाख
शाहबाज अहमद भारत 20 लाख 20 लाख
डेल स्टेन साउथ अफ्रीका 2 करोड़ 2 करोड़
पवन देशपांडे भारत 20 लाख 20 लाख
केन रिचर्डसन ऑस्ट्रेलिया 1.50 करोड़ 4 करोड़
जोशुआ फिलिप ऑस्ट्रेलिया 20 लाख 20 लाख
क्रिस मॉरिस दक्षिण अफ्रीका 1.50 करोड़ 10 करोड़
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 1 करोड़ 4.40 करोड़

और पढ़ें: IPL Auction 2020: मुंबई पलटन में बुमराह ने किया लिन का मजेदार अंदाज में स्वागत

इस सीजन यह है आरसीबी की टीम

विराट कोहली, नवदीप सैनी, वॉशिंग्टन सुंदर, शिवम दुबे, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह मान, उमेश यादव, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, पृथ्वी पटेल, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, मोईन अली,इसरु उडाना, शाहबाज अहमद, डेल स्टेन, पवन देशपांडे, केन रिचर्डसन, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, आरोन फिंच।

Story first published: Friday, December 20, 2019, 11:08 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+