Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पुजारा को क्यों नहीं मिला 'A+ ग्रेड', BCCI ने बताई ये वजह

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित क्रिकेट प्रशासकीय कमिटी (सीओए) ने साल 2018-19 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया। इनमें कईयों की प्रमोशन हुई तो कईयों को झटका लगा। 'A+ ग्रेड' में तीन खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह रखे गए हैं, लेकिन इसमें टेस्ट के बेस्ट प्लेयर माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा को शामिल नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें- BCCI टॉप ग्रेड में ऋषभ पंत को तोहफा तो शिखर धवन को मिला झटका, जानें किसे क्या मिला

आस्ट्रेलिया में भारत के लिए शानदार पारी खेलकर सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चेतेश्वर पुजारा को 'ए' ग्रेड में रखा गया है। पुजारा को 'ए' ग्रेड दिया गया जिसके बाद सवाल उठने लगे कि आखिर क्यों टेस्ट की दीवार को A+ में नहीं रखा गया। इसका जवाब बीसीसीआई के ही एक अधिकारी ने दिया। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा खेला लेकिन ए प्लस श्रेणी उन लोगों के लिए है जिन्होंने कम से कम दो फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया हो। पुजारा सिर्फ एक फॉर्मेट खेलते हैं और इशांत शर्मा भी लेकिन दोनों ए वर्ग में हैं।'' अजिंक्य रहाणे और कुलदीप यादव भी इसी श्रेणी में हैं। हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के साथ उमेश यादव और युजवेंद्र चहल ग्रुप बी में हैं। रिधिमान साहा ग्रुप बी से सी में आ गए हैं।

तेज गेंदबाज खलील अहमद और बल्लेबाज हनुमा विहारी को पहली बार ग्रुप सी के करार दिए गए हैं। वहीं टेस्ट और वनडे में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ और विजय शंकर को सूची में शामिल नहीं किया गया है। क्योंकि वे तीन टेस्ट या आठ वनडे के बीसीसीआई के मानदंडों पर खरे नहीं उतरते। पिछले साल ए श्रेणी में रहे मुरली विजय और सी श्रेणी में रहे सुरेश रैना को करार नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: संजय माजरेकर ने जीता सबका दिल, गावस्कर के छूए पैर

अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची :
ए प्लस : विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
ए : एम एस धोनी, चेतेश्वर पुजारा, रिषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे
बी : के एल राहुल, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल
सी : केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद,ऋद्धिमान साहा ।

Story first published: Saturday, March 9, 2019, 11:24 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+