Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान टीम का ऐलान, सरफराज की जगह ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 मार्च को यूएई में शुरू हो रही पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है। सरफराज अहमद टीम से बाहर हैं, उनकी जगह सीनियर क्रिकेटर शोएब मलिक को टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं हैरिस सोहेल, जुनैद खान, उमर अकमल और यासिर शाह की वापसी हुई है।

सरफराज के साथ छह खिलाडि़यों को आराम दिया गया है। मुहम्मद हफीज जो कि अंगूठे की चोट से उबर रहे हैं, वह इस टीम का हिस्सा नहीं है। वहीं हुसैन तलत को वनडे टीम से बाहर किया गया है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज के लिए चार नए खिलाडि़यों आबिद अली, मुहम्मद अब्बास, मुहम्मद हसनैन और साद अली को शामिल किया गया है। सरफराज की गैर मौजूदगी में विकेटकीपिंग का जिम्मा मुहम्मद रिजवान संभालेंगे। बता दें कि सरफराज दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अश्वेत खिलाड़ी एंडिले फेलुकवायो पर नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में घिर गए थे। आईसीसी ने इसके लिए सरफराज पर चार मैचों का प्रतिबंध भी लगाया था। हालांकि, सरफराज अहमद ने एंडिले फेलुकवायो से मिलकर माफी मांगी थी और अपनी टिप्पणी के लिए खेद प्रकट किया था।

यह भी पढ़ें- PCB ने बता दिया कि काैन होगा वर्ल्ड कप 2019 में उनकी टीम का कप्तान

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है-
शोएब मलिक (कप्तान), आबिद अली, फहीम अशरफ, हारिस सोहेल, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, साद अली, आबिद अली, मुहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), यासिर शाह, मुहम्मद हसनैन, उस्मान शिनवारी, मुहम्मद आमिर, उमर अकमल, मुहम्मद अब्बास, शान मसूद, जुनैद खान।

मैचों का शेड्यूल-
पहला मैच- 22 मार्च- शारजाह में
दूसरा मैच- 24 मार्च- शारजाह में
तीसरा मैच- 27 मार्च- अबू धाबी
चाैथा मैच- 29 मार्च- दुबई
पांचवां मैच- 31 मार्च- दुबई

Story first published: Saturday, March 9, 2019, 9:32 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+