Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL Eliminator 2020: अगर ड्रीम 11 में जीतना है इनाम तो RCB-हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर लगाये दांव

RCB vs SRH Playing 11 : Predicted playing 11 of Bangalore and Hyderabad | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में क्वॉलिफायर की जंग में पहुंचने के लिये आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से अबुधाबी के मैदान पर होगा, जहां पर सनराइजर्स की टीम लगातार 4 मैचों में हार का सामना कर के पहुंची है तो वहीं सनराइजर्स की टीम के लिये पिछले 3 मुकाबले नॉकआउट बन गये थे और उसने सभी में शानदार जीत करते हुए यहां तक का सफर तय किया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन धीमी शुरुआत की थी लेकिन दूसरे राउंड में वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की और तीसरे पायदान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई।

आईपीएल में जहां आरसीबी की टीम 4 साल बाद खिताब की रेस में प्लेऑफ तक पहुंची है तो वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में क्वालिफाई किया।

और पढ़ें: IPL 2020: जानें क्यों मुंबई के खिलाफ दिल्ली के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।

फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: पहले क्वालिफायर में मुंबई ने रचा इतिहास, दिल्ली के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: देवदत्त पडीक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, शाहबाज नदीम।

ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर-एबी डिविलियर्स (10.0), ऋद्धिमान साहा (8.5)

बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर (10.5), देवदत्त पाड्डिकल (9.5), मनीष पांडे (9.0)

ऑलराउंडर- क्रिस मॉरिस (9.0), जेसन होल्डर (9.0)

गेंदबाज- युजवेंद्र चहल (9.0), टी नटराजन (8.5, संदीप शर्मा (8.5), मोहम्मद सिराज (8.5)

Story first published: Sunday, November 8, 2020, 17:52 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+