For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Eliminator 2020: वॉर्नर ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी आरसीबी, जानें कैसी है टीम

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के एलिमिनेटर मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सीजन के दूसरे क्वालिफायर मैच में जगह बनाने के लिये अबुधाबी के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना करने उतर रही है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को आईपीएल 2020 के दूसरे प्लेऑफ में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करना है जिसे पहले प्लेऑफ में मुंबई के हाथों 57 रन से हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी की टीम जहां 2016 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंची है तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में पहुंची है।

अबुधाबी के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वॉर्नर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिछले कुछ मैचों में हम चेज करते हुए जीत हासिल की है और उसके अलावा मुझे नहीं लगता कि पिच ज्यादा बदलने वाली है, और दूसरी पारी में ओस का भी असर देखने को मिल सकता है।

और पढ़ें: IPL Eliminator 2020: अगर ड्रीम 11 में जीतना है इनाम तो RCB-हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर लगाये दांव

हैदराबाद की टीम ने आज के मैच में एक बदलाव किया है। ऋद्धिमान साहा चोट के चलते बाहर हो गये हैं तो उनकी जगह श्रीवत्स गोस्वामी को मौका दिया गया है। वहीं आरसीबी की टीम ने आज के मैच में 4 बदलाव किये हैं। क्रिस मॉरिस चोटिल होकर बाहर हुए हैं, तो वहीं जोश फिलिप और शाहबाज नदीम को बाहर बिठाया गया है। टीम में एरॉन फिंच की वापसी हुई है तो एडम जाम्पा भी आज खेलते नजर आयेंगे, वहीं नवदीप सैनी को भी मौका दिया गया है। इसके अलावा इसुरु उडाना की जगह हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली को भी मौका दिया गया है।

वहीं टॉस हारने के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि हम भी टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, पर अगर बोर्ड पर अच्छे रन लगा दिये जायें तो यह खिलाड़ियों के लिये थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।

गौरतलब है कि आज के मैच दोनों ही टीमें जीत हासिल कर आगे का सफर तय करने को तैयार होंगी लेकिन पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो आरसीबी के मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ज्यादा बेहतर नजर आती है। आरसीबी की टीम को जहां पिछले 4 मुकबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले चारों मुकाबलों में जीत हासिल की है, जो कि उसकी टीम के लिये करो या मरो की तरह था।

और पढ़ें: जब पाकिस्तानी क्रिकेटर के कहने पर सहवाग ने गाया गाना, सामने आया पुराना किस्सा

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, श्रीवत्स गोस्वामी, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11: एरॉन फिंच, देवदत्त पाड्डिकल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मोइन अली, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, एडम जम्पा, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

Story first published: Friday, November 6, 2020, 19:18 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+