For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 के एलिमिनेटर में छाये सुनील नरेन, विकेटों का चौका लगाकर RCB को किया धराशायी

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का एलिमिनेटर मैच शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच खेले गये मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन पूरी तरह से छाये नजर आये। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने शानदार शुरुआत की और पावरप्ले के अंदर 53 रन बटोर लिये, हालांकि सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की टीम को घुटनों पर ला खड़ा किया और आरसीबी की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 138 के स्कोर पर ही रोक दिया।

आरसीबी की टीम के लिये इस मैच में विराट कोहली (39) और देवदत्त पाड्डिकल (21) ने पारी का आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये 49 रनों की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलायी। इस दौरान विराट कोहली ने टी20 प्रारूप में 900 चौके लगाने वाले दूसरे भारतीय और 7वें ओवरऑल खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि लॉकी फर्ग्यूसन ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में पाड्डिकल को बोल्ड कर पहली सफलता दिलायी।

और पढ़ें: IPL 2021 के एलिमिनेटर में विराट कोहली ने बनाया टी20 का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बनें

पाड्डिकल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने केएस भरत (9) के साथ 20 रनों की साझेदारी कर पारी को आगे बढ़ाया लेकिन तभी केकेआर ने सुनील नरेन को गेंदबाजी थमाई जिन्होंने मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया। सुनील नरेन ने पहले श्रीकर भरत को वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच कराकर आरसीबी को दूसरा झटका दिया तो वहीं पर अपने अगले ओवर में नरेन ने कप्तान विराट कोहली को बोल्ड कर लय को अपनी ओर कर लिया।

विराट कोहली ने 33 गेंदों में 5 चौके लगाकर 39 रनों की पारी खेली। सुनील नरेन ने विराट कोहली को वापस पवेलियन भेजने के बाद एबी डिविलियर्स (11) को भी बोल्ड मारा और आरसीबी को चौथा झटका दिया और अपनी तीसरी विकेट हासिल की। आरसीबी की टीम अभी अपने दिग्गजों के आउट होने के सदमे से उबर नहीं सकी थी कि सुनील नरेन ने इस सीजन आरसीबी के लिये सबसे भरोसेमंद रहे बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को भी लॉकी फर्ग्यूसन के हाथों कैच कराकर उसकी कमर तोड़ दी।

और पढ़ें: ICC ने किया सितंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के विजेता का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला अवॉर्ड

सुनील नरेन के इस विकेट ने पूरी तरह से इस मैच को केकेआर की मोड़ दिया, जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किये और चारों ही विकेट काफी बड़े। मैक्सवेल के जाने के बाद आरसीबी की टीम सिर्फ 26 रन ही जोड़ सकी और 2 विकेट खो दिये। आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर सिर्फ 138 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Story first published: Monday, October 11, 2021, 21:28 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+