For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 के एलिमिनेटर में विराट कोहली ने बनाया टी20 का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बनें

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का एलिमिनेटर मैच शारजाह के मैदान पर 2 बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और अपना पहला खिताब ढूंढ रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच खेला जा रहा है। शारजाह के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें इस मैच में बिना कोई बदलाव के उतरी हैं। आरसीबी के लिये कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पाड्डिकल ने पारी का आगाज किया और तेजी से रन बनाते हुए पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 53 रन बटोर लिये हैं। लॉकी फर्ग्यूसन ने इस दौरान देवदत्त पाड्डिकल को बोल्ड कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई है।

और पढ़ें: क्या T20 विश्वकप में खेलेंगे हार्दिक पांड्या, जानें कब करेंगे चयनकर्ता उनकी किस्मत पर फैसला

इस मैच में हार-जीत का फैसला समय पर निर्भर है लेकिन पावरप्ले के दौरान कप्तान विराट कोहली ने अपनी रनों की गति में तेजी बरकरार रखते हुए कुछ अच्छे शॉट लगाये और टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

और पढ़ें: ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों रबाडा के बजाय टॉम कर्रन से करायी गेंदबाजी

इस तरह से पूरा किया 900 चौकों का आंकड़ा

इस तरह से पूरा किया 900 चौकों का आंकड़ा

विराट कोहली ने इस मैच में 5वें ओवर की पहली गेंद पर शिवम मावी के खिलाफ चौका लगाकर टी20 क्रिकेट में 900 चौके लगाने का आंकड़ा छू लिया है और टी20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय और ओवरऑल 7वें खिलाड़ी बन गये हैं। विराट कोहली को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिये इस मैच में 4 चौकों की दरकार थी जिसकी शुरुआत उन्होंने पहले ही ओवर में शाकिब अल हसन के खिलाफ स्क्वॉयर लेग पर शॉट लगाकर की। वहीं शिवम मावी के ओवर में विराट कोहली ने इनफील्ड कवर्स के ऊपर से दूसरा चौका लगाया, हालांकि यह गेंद नो बॉल दी गई, जिसके बाद फ्री हिट पर विराट कोहली ने बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में शॉट लगाकर तीसरा चौका लगाया। वहीं 5वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने एक बार फिर से शिवम मावी की गेंद पर कवर के ऊपर से चौका लगाकर 900 चौकों के आंकड़े को पूरा कर लिया।

ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

विराट कोहली से पहले भारत के लिये यह कारनामा शिखर धवन कर चुके हैं और फिलहाल 986 चौकों के साथ ओवरऑल आंकड़ों में दूसरे पायदान पर काबिज हैं। विराट कोहली ने 900 टी20 चौके लगाने के लिये 319 मैचों की 304 पारियां ली हैं जबकि शिखर धवन 302 मैचों की 299 पारियों में 986 चौके लगा चुके हैं। टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में रोहित शर्मा का नाम तीसरे पायदान पर काबिज हैं जिन्होंने 356 मैच की 343 पारियों में 830 चौके लगाये हैं।

900 चौके लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बने विराट कोहली

900 चौके लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बने विराट कोहली

गौरतलब है कि टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 448 मैच की 440 पारियों में 1105 चौके लगाये हैं तो वहीं पर शिखर धवन (986) दूसरे पायदान पर काबिज हैं। इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (973) का नाम भी शामिल है जो कि तीसरे पायदान पर काबिज हैं तो वहीं पर एलेक्स हेल्स 967 चौकों के साथ चौथे पायदान पर काबिज हैं। इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर्स के कप्तान एरॉन फिंच (956), ब्रैंडन मैक्लम (924) और विराट कोहली (900*) का नाम भी शामिल है।

Story first published: Monday, October 11, 2021, 20:24 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+