For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या T20 विश्वकप में खेलेंगे हार्दिक पांड्या, जानें कब करेंगे चयनकर्ता उनकी किस्मत पर फैसला

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति इस समय टी20 विश्वकप 2021 की टीम में अतिरिक्त गेंदबाज शामिल किये जाने को लेकर दिमागी कसरत करते नजर आ रहे हैं। चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली चयन समिति के सामने यह परेशानी तब खड़ी हुई है जब हार्दिक पांड्या यूएई में खेले गये लेग के दौरान गेंदबाजी करते नजर नहीं आये। उल्लेखनीय है कि हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट की टी20 विश्वकप टीम में तेज ऑलराउंडर के रूप में शामिल होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं लेकिन वह पीठ की चोट के चलते लंबे समय से गेंदबाजी नहीं कर सके हैं।

यूएई में खेले गये आईपीएल लेग में हार्दिक पांड्या पहले दो मैच में मुंबई इंडियंस के लिये नहीं खेल सके जिसके बाद जब उन्हें 5 मैचों में मौका भी मिला तो वो उसमें गेंदबाजी नहीं कर सके। इतना ही नहीं उनकी बल्लेबाजी में भी ज्यादा दम नजर नहीं आया। इसके बाद उनके टी20 विश्वकप टीम में चयन को लेकर सवाल किये जाने लगे तो उन्होंने जवाब देते हुए चयनकर्ताओं ने कहा कि हार्दिक पांड्या का चयन सिर्फ इस वजह से हुआ है क्योंकि उन्होंने खुद को गेंदबाजी के लिये पूरी तरह से फिट बताया था।

और पढ़ें: T20 World Cup को लेकर दीपदास गुप्ता ने की भविष्यवाणी, बताया- पाकिस्तान के खिलाफ क्या होगी भारत की प्लेइंग 11

हालांकि आईपीएल में उनके गेंदबाजी न करने की वजह से चीजें बदल गई हैं और सवाल खड़ा हो गया है कि क्या अब वो खेल पायेंगे या नहीं। इसका जवाब देते हुए चयनकर्ताओं ने बताया है कि हार्दिक पांड्या की किस्मत का फैसला 15 अक्टूबर तक किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने विश्वकप टीम में बदलाव करने के लिये समयसीमा को एक हफ्ते तक बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दिया है।

ओलमनोरमा की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा,'भारत की 15 सदस्यीय विश्वकप टीम में कम से कम एक तेज गेंदबाज की कमी है। उनके पास शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर के रूप में दो हरफनमौला खिलाड़ी हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना दम दिखाया था और टीम में स्टैंड बाय के रूप में शामिल हैं, तो अगर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने में असमर्थ होते हैं तो समिति उन दोनों में से किसी एक को शिफ्ट कर सकती है।'

और पढ़ें: IPL 2021 के एलिमिनेटर में लगेगी रिकॉर्डों की झड़ी, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

गौरतलब है कि श्रीलंका दौरे पर हार्दिक पांड्या ने कुछ ओवर्स की गेंदबाजी की थी लेकिन उसके बाद शायद उनकी पीठ में फिर से दिक्कत आ गई है जिसके चलते वह गेंदबाजी से दूर हैं। हार्दिक पांड्या के लिये गेंदबाजी करना बहुत जरूरी है क्योंकि उनके बॉलिंग न कर पाने की वजह से कप्तान रोहित शर्मा की टीम में संतुलन खराब हो जाता है।

आपको बता दें कि अगर चयनकर्ता हार्दिक पांड्या को टी20 विश्वकप में बतौर बल्लेबाज के रूप में नहीं खिला सकते हैं तो वो शार्दुल और ठाकुर में से किसी एक को जगह दे सकते हैं, हालांकि वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने पर युजवेंद्र चहल को शामिल करने पर संदेह है।

Story first published: Monday, October 11, 2021, 19:11 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+