For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Final 2018: यहां जानिए कब, कहां खेला जाएगा फाइनल, टीम, टिकेट, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

नई दिल्ली। आईपीएल 11 समाप्ति पर है। दुनिया की सबसे रिच और सफल लीग कही जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के इस 11वें संस्करण का फाइनल मुकाबला 27 मई रविवार को खेला जाएगा। 51 दिनों तक चले इस बेहद रोमांचक बेस्ट बनाम बेस्ट टूर्नामेंट में सभी टीमों ने जीजान से कोशिश की लेकिन फाइनल में केवल दो ही टीमों को पहुंचना था और सीजन की बेस्ट टीम फाइनल में पहुंची है।

शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। अब हैदराबाद का मुकाबला दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स से रविवार को फाइनल में होगा। चेन्नई की टीम पहले क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को ही 2 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची है। ये मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।


किन टीमों के बीच होगा फाइनल?
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद।


कहां खेला जाएगा फाइनल
IPL Final 2018 का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। आपको बता दें कि सीजन का पहला मैच भी यहीं खेला गया था।


किस समय खेला जाएगा फाइनल मैच?
प्लेऑफ की तरह ही फाइनल मैच का समय भी शाम 7 बजे रखा गया है। भारतीय समयानुसार 7:00PM से फाइनल मुकाबला शुरू होगा। टॉस 6:30 PM पर होगा।


कहां देख सकते हैं LIVE?
IPL Final 2018 आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं और ऑनलाइन के लिए हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।


IPL Final 2018 के टिकेट खरीदने के लिए यहां क्लिक करें


Story first published: Saturday, May 26, 2018, 23:54 [IST]
Other articles published on May 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+