तो कप्तान विराट चाहते थे कि भज्जी बने उनकी टीम का हिस्सा
मुंबई। आज थोड़ी देर पहले बीसीसीआई ने बांग्लादेश टूर के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम में लंबे अरसे के बाद भारत के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह की वापसी हुई है। भज्जी की वापसी के पीछे उनका आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है। आईपीएल 8 में उनका एकदम से बदला हुआ रूप देखने को मिला है, जिसके कारण चयनकर्ताओं को उन्हें वापस बुलाने के लिए विवश होना पड़ा है।
लेकिन भज्जी की वापसी के पीछे एक रोचक बात भी सामने आ रही है कि हरभजन को वापस बुलाने में सबसे बड़ा हाथ टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का है, उन्होंने ही चयनकर्ताओं को हरभजन सिंह का नाम सुझाया था। यह बात बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने मीडिया से तब कही जब भज्जी की वापसी से संबधित सवाल पूछे जा रहे थे।
हां उन्होंने युवराज को टीम में नहीं लिये जाने पर कहा कि वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें लेकर कोई सुझाव नहीं दिया था, इसलिए वनडे में शामिल करने को लेकर उन पर चर्चा नहीं हुई। टीम का चयन संदीप पाटिल की अध्यक्षता में हुई चयनकर्ताओं की बैठक में किया गया।
मालूम हो कि अगले महीने बांग्लादेश दौरे के लिए बुधवार को भारतीय टेस्ट और एकदिवसीय टीम की घोषणा कर दी गई है। ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने पूरे दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी की है। आपको बता दें कि भारतीय टीम को बांग्लादेश में एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलने हैं।
टीम :भारतीय टेस्ट टीम : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साह, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, कर्ण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, वरुण एरॉन, इशांत शर्मा।
एकदिवसीय टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रविद्र जडेजा, विराट कोहली, शिखर धवन, अक्षर पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहित शर्मा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
