IPL 2019: जेम्स एंडरसन ने किए आर अश्विन की तस्वीर के टुकड़े-टुकड़े, फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। रविचंद्रन अश्विन जैसे धीर-गंभीर खिलाड़ी के लिए किसी विवाद में फंसने की कल्पना करना भी कठिन है लेकिन शायद कप्तानी का दबाव ही ऐसा होता है कि खिलाड़ी अपने व्यक्तित्व से बाहर निकलकर कई ऐसे फैसले भी कर लेता है जिससे उसको बाद में फजीहत का सामना करना पड़े। कुछ ऐसा ही एक किस्सा है आईपीएल के मौजूदा सीजन में मांकड रन आउट का, जो राजस्थान के जॉस बटलर को रविचंद्रन अश्विन के हाथों करने से शुरू हुआ।

अश्विन के करियर पर दाग की तरह से लगा मांकड आउट-
अनेको पूर्व क्रिकेटर और फैंस ने अश्विन की इस हरकत की भर्त्सना की और बाद में क्रिकेट के नियमों की देख-रेख करने वाली संस्था एमसीसी ने अश्विन को खेल भावना के खिलाफ प्रदर्शन करने का दोषी पाया था। उस मैच में बटलर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 185 रनों का लक्ष्य चेस करने की सहजता दिखाई थी लेकिन तभी राजस्थान टीम के 108 रनों के स्कोर पर ही अश्विन ने चालाकी से उनको बिना कोई गेंद फेंके ही नॉन-स्ट्राइकर एंड पर आउट कर दिया।
|
एंडरसन ने किए अश्विन के 'टुकड़े-टुकड़े'
खैर, इस किस्से के बाद अश्विन की काफी फजीहत हुई और धीरे-धीरे मामला शांत पड़ने लगा लेकिन हाल में ही ट्वीटर पर इस वाकये ने फिर से आग पकड़ ली जब इंग्लैंड के सर्वकालिक महान तेज गेंदबाजों में शामिल जेम्स एंडरसन ने इस किस्से के विरोध में अश्विन की एक तस्वीर को एक मशीन के जरिए टुकड़े-टुकड़े कर दिया। इस दौरान एंडरसन के चेहरे पर अश्विन को लेकर गुस्सा साफ-तौर पर देखा जा सकता है।
IPL 2019 का पर्पल कैप मिलने के बावजूद दुखी चहल ने टीम को लेकर कह दी बड़ी बात
|
'यह एंडरसन ने बहुत गलत किया'
लेकिन जिस तरह से एंडरसन ने अपना यह विरोध करने का तरीका दिखाया है उससे क्रिकेट फैंस खास खुश नहीं हैं। कुछ ही देर में फैंस ने एंडरसन को जमकर लताड़ लगाई है और यह बताया है कि इस दिग्गज गेंदबाज का यह कदम पूरी तरह से अनुचित था। एक फैन लिखते हैं- अश्विन ने जो किया वह विवाद के दायरे में हैं लेकिन एंडरसन ने जो किया वह पूरी तरह से अनैतिक है।
एंडरसन के इस कारनामे पर अन्य प्रतिक्रियाएं कुछ इस तरह से थी-
Poms are so easy to trigger. Need people to Mankad these fairies more often.
— Karthik Manjunath (@karthik3645) April 1, 2019
As much I disliked Ashwin's mankad, was this really necessary?? 😒😒 Jimmy you're a legend, you don't need to do these stunts
— JoeRooted (@sh_nuu) March 31, 2019
After watching this, i feel that the place of jimmy is under my foot because Ashwin's action was under rule of icc.
— Hemant 🎓 (@hemant094) April 1, 2019
So, taking a wicket by absolutely legal means is a problem for the people like Jimmy Anderson but throwing jelly beans on pitch. was perfectly legal. Pomps have lost their mind in the game they invented. @BrandNachiketa
— Maruth (@lastcrusaider) April 1, 2019
And this.. far unsporting and pathetic behavior than what @ashwinravi99 did. What Ashwin did was within the laws. Not expected from @jimmy9. Really in poor taste. That's what we can expect from poms I guess.
— omkar adgaonkar (@omkaradgaonkar) April 1, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
