For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Match Preview: गंभीर के शेरों से भिड़ेंगे जहीर के छोरे, हराना आसान नहीं

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आज शाम 4 बचे ईडनगार्डन में खेला जाएगा।

कोलकाता। आईपीएल के दंगल में आज 32वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच शाम 4 बचे ईडनगार्डन में खेला जाएगा।

बेहतरीन फार्म में चल रही गंभीर की केकेआर टीम को हराना जहीर खान की दिल्ली टीम को आसान नहीं होगा। वैसे भी आज का मैच केकेआर के हमग्राउंड पर है इसलिए आज उसे क्रिकेट प्रशंसकों का जबरदस्त समर्थन मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली आठ टीमों की अंकतालिका में सातवें स्थान पर

दिल्ली आठ टीमों की अंकतालिका में सातवें स्थान पर

गौरतलब है कि बुधवार को सुपरजाएंट को उन्हीं की धरती पर करारी मात देकर नाइट राइडर्स अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गए हैं, वहीं खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली आठ टीमों की अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।

कोलकाता के पास जुझारू खिलाड़ी

कोलकाता के पास जुझारू खिलाड़ी

कोलकाता के पास जुझारू खिलाड़ी है, जो किसी भी वक्त खेल का परिणाम बदल सकते हैं। गौतम गंभीर,रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, क्रिस लिन और मनीष पांडेय जैसे सितारों से सजी टीम को रोकने के लिए जहीर का खास रणनीति बनाकर खेलना होगा

अच्छे सितारे

अच्छे सितारे

जहां तक गेंदबाजी की बात है तो कोलकाता के पास नाथन काउल्टर नील, उमेश यादव, क्रिस लिन, ट्रेंट बाउल्ट और कोलिन ग्रांडहोमे, कुलदीप यादव, सुनील नरेन और पियूष चावला जैसे खिलाड़ी हैं जो लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली की बल्लेबाजी अच्छी

दिल्ली की बल्लेबाजी अच्छी

दिल्ली की बात की जाए, तो जहीर खान की टीम ने पिछले छह में से केवल दो मैच जीते हैं। संजू सैमसन, सैम बिलिंग्स और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की बदौलत दिल्ली की बल्लेबाजी और क्रिस मोरिस और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ियों से टीम की गेंदबाजी संतुलित है। बावजूद इसके आज दर्शकों को बड़ा रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा, ऐसी आशा की जा सकती है।

संभावित टीमें :दिल्ली डेयरडेविल्स

संभावित टीमें :दिल्ली डेयरडेविल्स

जहीर खान (कप्तान), मोहम्मद शमी, शाबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), चामा मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्युष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बवाने, नवदीप सैनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कागीसो रबाडा, क्रिस मोरिस, कार्लोस ब्रैथवेट और सैम बिलिंग्स।

संभावित टीमें : कोलकाता नाइट राइडर्स

संभावित टीमें : कोलकाता नाइट राइडर्स

गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पियूष चावला, रोबिन उथप्पा (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, क्रिस लिन, उमेश यादव, युसुफ पठान, शेल्डन जैकसन, अंकित राजपूत, ट्रैंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कोल्टर निले, रोवमन पोवेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रैंडहोमे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+