For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2022: ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी, बताया- मेगा ऑक्शन में किन 4 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी RCB की टीम

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के 15वें सीजन में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं जिसके लिये बीसीसीआई 8 के बजाय 10 टीमों के साथ उतरेगा। इसको लेकर बीसीसीआई मेगा ऑक्शन का आयोजन करने वाली है और 2 नई टीमों को जोड़ने जा रही है। इसको देखते हुए बीसीसीआई ने नीलामी के नियमों में बदलाव करते हुए सभी टीमों को अधिकतम 4 खिलाड़ी ही रिटेन करने की छूट दी है, जिसके तहत टीमें अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ी रिटेन कर सकती है जबकि भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो वो 4 तक जा सकती है।

ऐसे में फैन्स के बीच यह सवाल बना हुआ है कि टीमें किन 4 खिलाड़ियों को नीलामी से पहले रिटेन कर सकती हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने इस बात को लेकर भविष्यवाणी की है और बताया है कि मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम किन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। हॉग ने नीलामी को लेकर भविष्यवाणी की है कि आरसीबी की टीम विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और सलामी बल्लेबाज देवदत्त पाड्डिकल को रिटेन करेगी।

और पढ़ें: शोएब अख्तर ने किया खुलासा, बताया कौन है आज के जमाने का ओवररेटेड खिलाड़ी

हालांकि ब्रैड हॉग की इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स का नाम नहीं होना काफी चौंकाने वाला है लेकिन हॉग ने इसके पीछे का कारण भी बताया है। हॉग का मानना है कि एबी डिविलियर्स भी रिटेन किये जा सकते हैं लेकिन उससे पहले यह तय करना जरूरी होगा कि वह अभी कितने लंबे समय तक खेलना चाहते हैं। इसके साथ ही आरसीबी की टीम काइल जैमिसन को भी रिटेन कर सकती है।

उन्होंने लिखा, 'मेरे हिसाब से टीम अगर 4 साल के विंडो के लिये खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो मेरे हिसाब से उसके लिये स्थानीय खिलाड़ियों को रखना जरूरी होगा, जिसमें विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और देवदत्त पाड्डिकल का नाम शामिल है। मेरे हिसाब से आखिरी लिस्ट बनाने से पहले आरसीबी की टीम को एबी डिविलियर्स से यह कन्फर्म करना चाहिये कि वो अभी और कितने समय तक खेलना चाहते हैं। मुझे लगता है कि विदेशी खिलाड़ियों पर निवेश काफी रिस्की होता है लेकिन जैमिसन पर भी सभी की नजरें होंगी।'

और पढ़ें: ENGW vs INDW: जिस रन आउट ने बदला पूरा मैच अब उसको लेकर छिड़ा विवाद, जानें क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2022 के लिये मेगा ऑक्शन का आयोजन इस साल दिसंबर में किया जा सकता है। आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के लिये दो नई टीमों का ऐलान अक्टूबर के महीने तक पूरा हो जायेगा।

Story first published: Monday, July 12, 2021, 19:15 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+